- मंत्री मोहम्मद अकबर ने दाखिल किया नामांकन
- कवर्धा से पर्चा भरने वाले पहले प्रत्याशी
- हाईप्रोफाइल सीट पर BJP के विजय शर्मा से मुकाबला

पहले चरण के लिए नामांकन 13 अक्टूबर से शुरू हो चुका है और अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। कबीरधाम जिले में अभी तक सिर्फ मोहम्मद अकबर ने ही नामांकन किया है। – Money Bhaskar
पहले चरण के लिए नामांकन 13 अक्टूबर से शुरू हो चुका है और अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। कबीरधाम जिले में अभी तक सिर्फ मोहम्मद अकबर ने ही नामांकन किया है।


कवर्धा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान वे काफी सादगी के साथ कबीरधाम कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। कबीरधाम की दोनों विधानसभा सीट से अकबर को छोड़कर अभी तक किसी भी पार्टी के प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा है।
नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में मोहम्मद अकबर ने कहा कि, उन्होंने आज नामांकन जमा कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने 30 उम्मीदवारों का नाम ऐलान किया था। कवर्धा विधायक प्रत्याशी नाम ऐलान होने के बाद पहली बार वे सोमवार को कवर्धा पहुंचे, जहां स्वागत में जन सैलाब उमड़ा था।
अकबर ने कहा कि अभी तक जितनी बार नामांकन दाखिल किया है, सादगी से किया है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 साल तक विकास का काम किया है। उसी का परिणाम है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग आए थे। आने वाले समय में कांग्रेस के पक्ष में मतदान होगा। इस विधानसभा से एकतरफा जीत हासिल करेंगे।
