Skip to content
August 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • आठ साल बाद वर्ल्ड कप में कोहली का शतक
  • खेल

आठ साल बाद वर्ल्ड कप में कोहली का शतक

NKC News October 19, 2023

Virat Kohli की सेंचुरी से टूटे
वर्ल्ड कप में विराट ने अपना पिछला शतक 2015 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ जमाया था. वहीं विराट का वर्ल्ड कप में पहला शतक बांग्लादेश के ख़िलाफ़ ही 2011 में आया था.

यह वनडे में विराट कोहली का 48वां शतक भी है.

अपनी इस पारी के दौरान विराट ने वर्ल्ड कप में 1200 रन भी पूरे किए. अपनी इस पारी के दौरान विराट कोहली क्रिकेट में सबसे तेज़ 26 हज़ार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज़ भी बने.

Shubman Gill का वनडे वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक बांग्लादेश के खिलाफ, फिफ्टी मारते ही लौटे पवेलियन - Opoyi Hindi
शुभमन गिल का वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक

इससे पहले सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक (53 रन) बनाया वहीं रोहित शर्मा ने 48 रनों की पारी खेली.

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारतीय पारी की दमदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी निभाई.

शुभमन गिल को मेंहदी हसन मिराज ने आउट किया. वहीं रोहित शर्मा को हसन महमूद ने आउट किया. अपनी 40 गेंदों की पारी में रोहित ने दो छक्के और सात चौके जमाए.

भारतीय पारी में केएल राहुल ने नाबाद 34 रन बनाए वहीं श्रेयस अय्यर ने 19 रन बनाए.

अब भारत का अगला मुक़ाबला 22 अक्टूबर को पॉइंट टेबल में नंबर- 1 टीम न्यूज़ीलैंड के साथ है.

INDvsBAN

इससे पहले अपने सलामी बल्लेबाज़ों लिटन दास, तनज़ीद हसन और मोहम्मदुल्लाह की पारियों की बदौलत बांग्लादेश ने आठ विकेट पर 256 रन बनाए.

लिटन दास ने 62 गेंदों पर अर्धशतक जमाया. वहीं तनज़ीद हसन ने 41 गेंदों पर वर्ल्ड कप का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया.

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला तब तक सही लग रहा था जब तक विकेट पर यह सलामी जोड़ी टिकी हुई थी.

तब तक बांग्लादेश छह की औसत से बल्लेबाज़ी कर रहा था.

मैच के 15वें ओवर में कुलदीप यादव ने यह जोड़ी तोड़ दी. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े.

जैसे ही यह जोड़ी टूटी भारतीय गेंदबाज़ बांग्लादेशी बल्लेबाज़ों पर हावी हो गए.

उन्होंने एक तरफ़ रन गति पर अंकुश लगाया तो दूसरी ओर लगातार अंतराल पर विकेट चटकाए.

93 के स्कोर पर पहला विकेट आउट होने के बाद अगले 44 रन बनाने में बांग्लादेश ने तीन विकेटें गंवा दी.

इनमें से दो बल्लेबाज़ों नजमुल होसैन और लिटन दास को रवींद्र जडेजा ने पवेलियन लौटाया.

रवींद्र जडेजा भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज़ रहे. उन्होंने अपने 10 ओवर में केवल 3.80 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी की और दो विकेटें लीं.

बांग्लादेश की पारी में इसके बाद कप्तान मुश्फ़िक़ुर रहीम ने 38 रनों और मोहम्मदुल्ला ने 46 रनों का अहम योगदान दिया.

जसप्रीत बुमराह भारत की ओर से दूसरे सफल गेंदबाज़ रहे. उन्होंने ने 4.10 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी की और कप्तान मुश्फ़िक़ुर रहीम के साथ साथ मोहम्मदुल्ला का विकेट लिया.

इन दोनों के अलावा मोहम्मद सिराज ने भी दो विकेट लिए. वहीं कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 47 रन देकर एक विकेट हासिल किया तो शार्दुल ठाकुर भी एक विकेट लिए.

हार्दिक पंड्या

मैच के 9वें ओवर में रोहित शर्मा ने हार्दिक पंड्या को गेंद थमाई. उनके सामने लिटन दास बल्लेबाज़ी कर रहे थे.

पहली गेंद प र कोई रन नहीं बना. दूसरी गेंद पर लिटन दास ने कवर की दिशा में चौका जमाया.

तीसरी गेंद को लिटन ने स्ट्रेट ड्राइव के लिए खेला और फिर चौका जड़ा.

इसी गेंद को रोकने की कोशिश में पंड्या चोटिल हो गए. हार्दिक ने लिटन की इस स्ट्रेट ड्राइव पर गेंद को अपने जूते से रोकने की कोशिश की लेकिन ऐसा लगा कि उनका टखना मुड़ गया.

मैदान में फ़िजियो आए और थोड़ी देर की कोशिश के बाद हार्दिक उठ खड़े हुए चलने की कुछ कोशिश की लेकिन लंगड़ाते हुए दिखे. कुछ देर बाद ही वे मुश्किलों से लंगड़ाते हुए मैदान के बाहर चले गए.

इस ओवर की बाकी बची तीन गेंदें विराट कोहली ने डाली.

मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने हार्दिक पंड्या की चोट के बारे में बताया कि शुक्रवार को इसका आकलन करेंगे, जिसके बाद आगे फ़ैसला लिया जाएगा.

Post navigation

Previous मुश्किल समय के दौरान कॉन्फिडेंट रहने के लिए टिप्स
Next Virat hits 48th ODI century, edges closer to Tendulkar’s record

Related Stories

RCB  IPL 19वें सीजन की बनी ‘चैंपियन’
  • खेल

RCB  IPL 19वें सीजन की बनी ‘चैंपियन’

June 1, 2026
भारतीय मूल के आरोन राय ने तीन शॉट से पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास
  • खेल

भारतीय मूल के आरोन राय ने तीन शॉट से पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास

May 20, 2026
चार बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी एशियन गेम्स से बाहर
  • खेल
  • राष्ट्रीय

चार बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी एशियन गेम्स से बाहर

May 20, 2026

Recent Posts

  • नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मां से मिलने गई बेटी और नातिन समेत एक ही परिवार के 5 लोग लापता
  • ट्रांसजेंडर समुदाय ने मनाया रक्षाबंधन
  • रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में लगभग 715 से 820 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान
  • बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • उत्तर बस्तर कांकेर : जिनसे कभी संघर्ष था, उन्हीं की कलाई पर बांधी राखी

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मां से मिलने गई बेटी और नातिन समेत एक ही परिवार के 5 लोग लापता
  • विश्व

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मां से मिलने गई बेटी और नातिन समेत एक ही परिवार के 5 लोग लापता

August 29, 2026
ट्रांसजेंडर समुदाय ने मनाया रक्षाबंधन
  • छत्तीसगढ़

ट्रांसजेंडर समुदाय ने मनाया रक्षाबंधन

August 29, 2026
रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में लगभग 715 से 820 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में लगभग 715 से 820 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान

August 29, 2026
बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

August 28, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मां से मिलने गई बेटी और नातिन समेत एक ही परिवार के 5 लोग लापता
  • ट्रांसजेंडर समुदाय ने मनाया रक्षाबंधन
  • रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में लगभग 715 से 820 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान
  • बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • उत्तर बस्तर कांकेर : जिनसे कभी संघर्ष था, उन्हीं की कलाई पर बांधी राखी
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.