Skip to content
September 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • भारत जल्दी ही डिफेंस के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा और दुनिया की तीन बड़ी ताकतों में शामिल होगा: वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

भारत जल्दी ही डिफेंस के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा और दुनिया की तीन बड़ी ताकतों में शामिल होगा: वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल

NKC News October 20, 2023

India will be self reliant in arms and ammunition soon become top 3 power says vedanta chairman Anil Agarwal: वेदांता चेयरमैन को भरोसा, डिफेंस में भारत बनेगा आत्मनिर्भर, दुनिया की टॉप-3 ताकतों में होगी एंट्रीबीते कुछ सालों में भारत एक मजबूत आर्थिक ताकत बनकर उभरा है. अर्थव्यवस्था की ताकत बढ़ने के साथ-साथ रक्षा से लेकर सुरक्षा तक देश की स्थिति मजबूत हो रही है. हालांकि अभी भी देश को रक्षा जरूरतों की पूर्ति के लिए बड़े हद तक अन्य देशों से आयात पर निर्भर रहना पड़ता है. वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल का मानना है कि जल्दी ही स्थिति बदल सकती है और भारत रक्षा के मामले में आत्मनिर्भर बन सकता है. साथ ही उन्हें इस बात पर भी यकीन है कि आने वाले समय में भारत दुनिया की तीन बड़ी रक्षा ताकतों में एक बनेगा.

भारत के पास जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर
मेटल व माइनिंग सेक्टर के दिग्गज उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर इस बारे में अपने विचारों को साझा किया. उन्होंने एक्स पर एक अपडेट में लिखा कि भारत के पास हथियारों और आयुध के मामले में आधुनिक बुनियादी संरचना है. हमारे सभी 52 ऑर्डनेंस प्रतिष्ठान बड़े शहर हैं और मैनपावर व शोध-विकास की क्षमताओं से लैस हैं. हम हर उस चीज को देश में ही बना सकते हैं, जो जल-थल-वायु में हमारी सुरक्षा के लिए जरूरी है.

वेदांता चेयरमैन ने कहा कि डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के नेटवर्क में डीआरडीओ और एचएएल जैसे संस्थान हिस्सा बन सकते हैं. ये संस्थान हमें भी वह हासिल कराने में बड़ा योगदान दे सकते हैं, जो रूस और अमेरिका कर चुके हैं. जिस दिन हम आर्म्स एंड एम्युनिशन में आत्मनिर्भर हो गए, हम दुनिया की टॉप-3 ताकतों में शामिल होंगे.

स्पेस प्रोगाम में साबित हुई क्षमता
अग्रवाल ने इसरो के हालिया अंतरिक्ष अभियानों का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष अभियानों में यह साबित किया है कि कैसे कम लागत में बेहतर आउटपुट हासिल किया जा सकता है. भारत के पास इसका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है. स्पेस प्रोग्राम की तरह इसे अन्य सेक्टर में भी दोहराया जा सकता है. हमारे पास सारी जरूरी क्षमता है और हमें हथियारों व आयुध के लिए अन्य देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

डीआरडीओ और एचएएल से मदद
वेदांता चेयरमैन ने कहा कि डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के नेटवर्क में डीआरडीओ और एचएएल जैसे संस्थान हिस्सा बन सकते हैं. ये संस्थान हमें भी वह हासिल कराने में बड़ा योगदान दे सकते हैं, जो रूस और अमेरिका कर चुके हैं. जिस दिन हम आर्म्स एंड एम्युनिशन में आत्मनिर्भर हो गए, हम दुनिया की टॉप-3 ताकतों में शामिल होंगे.

सरकार ने उठाए हैं ये कदम
अनिल अग्रवाल ने ये टिप्पणी ऐसे समय की है, जब सरकार देश को रक्षा के मामले में आत्मनिर्भर बनाने पर खासा जोर दे रही है. इसके लिए देश में रक्षा विनिर्माण की क्षमताओं को बढ़ाया जा रहा है. सरकार ने अगले दो सालों में हथियारों के निर्यात को बढ़ाकर 5 बिलियन डॉलर करने का लक्ष्य तय किया है. देश को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने के लिए सरकार ने महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है. स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 300 से ज्यादा डिफेंस सिस्टम और सब-सिस्टम के आयात पर रोक लगा दी गई है.

जमीन अधिग्रहण पर कही ये बात
वेदांता चेयरमैन ने अलग से एक पोस्ट में लिखा कि दुनिया भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना चाहती है. इसका एक कारण चीन और रूस भी हैं. भारत के लिए एक शानदार कदम यह है कि भूमि रिकॉर्ड को 7/12 की तरह डिजिटल कर दिया गया है. इसकी मदद से SBI जैसी नोडल एजेंसी के साथ मिलकर मार्केटप्लेस जैसा पोर्टल डेवलप किया जा सकता है, जहां खरीदार सीधे कीमत का अनुमान भेज सकते हैं. यदि लैंड ओनर कीमत स्वीकार कर लेता है, तो जमीन ऑटोमेटिकली खरीदार के नाम पर डिजिटल रूप से ट्रांसफर हो जाती है. इससे दोनों पक्षों को काफी सहूलियत होगी, जो लोग इंडस्ट्री सेटअप कर रहे हैं वे तेजी से काम कर सकेंगे और सेलर्स खुश होंगे. समस्या पैदा करने वाले मिडलमैन दूर हो जायेंगे. औद्योगीकरण में तेजी आएगी, नौकरियां पैदा होंगी और भारत में भारी निवेश आएगा. समय और स्पीड ही एसेंस है.

Post navigation

Previous 66 साल बाद कोरबा जिले में किसी महिला को मिला टिकट
Next बस्तरवासी बीजेपी नेताओं की इन झूठी बातों में आने वाले नहीं हैं: सीएम भूपेश बघेल

Related Stories

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026
रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में लगभग 715 से 820 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में लगभग 715 से 820 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान

August 29, 2026

Recent Posts

  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.