Skip to content
September 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, बढ़ा सकती है AAP की मुश्किलें
  • राष्ट्रीय

मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, बढ़ा सकती है AAP की मुश्किलें

NKC News October 30, 2023

Manish Sisodia trapped badlyपिछले 8 महीनों से जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट भी राहत नहीं मिली है. सोमवार को सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया. दिल्ली शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के चलते मनीष सिसोदिया को इसी साल 26 फरवरी को अरेस्ट किया गया था.

मनीष सिसोदिया को जमानत नहीं मिलना जांच एजेंसियों – प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो  के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां इस आदेश को जमानत की सुनवाई के दौरान उनकी दलीलों और शीर्ष अदालत के समक्ष पेश किए गए सबूतों की स्वीकृति के रूप में देख रहे हैं.

क्यों खारिज होती रही है सिसोदिया की जमानत?

मामले में नंबर एक आरोपी बनाए गए सिसोदिया को फरवरी में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. सिसोदिया पर इस मामले में सबूत नष्ट करने और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर कुछ शराब कारोबारियों के लिए मौद्रिक लाभ के बदले में एक नीति लागू करने की साजिश रचने के आरोप हैं. इसके बाद ईडी ने मार्च में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. सुप्रीम कोर्ट से पहले ट्रायल कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट ने भी सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. सिसोदिया की जमानत अर्जी क्यों खारिज हुई उसके पांच कारण हम आपको बता रहे हैं-

1. सबूत नष्ट करना

जिन आरोपों के आधार पर सिसोदिया की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज की उनमें से एक सबूतों को नष्ट करना भी है.जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, जनवरी 2020 से अगस्त 2022 के बीच मनीष सिसोदिया ने तीन मोबाइल हैंडसेट का इस्तेमाल किया. सीबीआई ने उनका आखिरी फोन 19 अगस्त, 2022 को जब्त कर लिया, जब जांच एजेंसी ने उनके घर की तलाशी ली. जब्त किया गया फोन 22 जुलाई 2022 से ही सिसोदिया द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था, जिस दिन गृह मंत्रालय ने इस मामले को सीबीआई को भेजा था.

अधिकारियों को संदेह है कि मनीष सिसोदिया को इस बात की भनक लगी कि इस मामले की जांच सीबीआई करेगी तो उन्होंने अपना पुराना फोन नष्ट कर दिया और नया फोन इस्तेमाल करना शुरू कर दिया.अधिकारियों को संदेह है कि मनीष सिसोदिया ने मामले में डिजिटल सबूतों से छेड़छाड़ करने के लिए फोन को नष्ट कर दिया. प्रवर्तन निदेशालय ने अपने पहले आरोप पत्र में आरोप लगाया था कि अपराध की अवधि के दौरान सिसोदिया ने एक दर्जन से अधिक मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया और उनसे डिजिटल सबूत नष्ट कर दिए थे.

2. 338 करोड़ का लेनदेन साबित!

सुप्रीम कोर्ट ने माना कि जांच एजेंसियों ने 338 करोड़ रुपये के लेन देन को अस्थायी रूप से साबित किया है. यह मनीष सिसोदिया के लिए बड़ा झटका है क्योंकि आम आदमी पार्टी दावा कर रही थी कि इस मामले में पैसे का कोई लेन-देन नहीं हुआ है.

3. सिसोदिया की ‘ताकतवर’ स्थिति

एजेंसियों ने अदालत के समक्ष यह भी तर्क दिया था कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शराब नीति मामले में गवाहों को धमका सकते हैं. एजेंसियों ने कहा कि और अगर उन्हें जमानत पर रिहा किया गया तो वो गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं तो फिर मुकरने का प्रयास करेंगे.

4. आरोपियों से संबंध

मामले में अन्य मुख्य आरोपियों के साथ मनीष सिसोदिया का कथित जुड़ाव भी उनके खिलाफ गया है. सरकारी गवाह बने आरोपी दिनेश अरोड़ा ने एजेंसियों को दिए अपने बयान में आरोप लगाया था कि जब वह आबकारी मंत्री थे तब उनकी मुलाकात मनीष सिसोदिया से हुई थी. अरोड़ा मनीष सिसोदिया के अलावा आप सांसद संजय सिंह सहित मामले के कुछ अन्य आरोपियों को भी जानते थे.

5. सिसोदिया तत्कालीन उत्पाद शुल्क मंत्री

जब कथित घोटाला हुआ तब मनीष सिसोदिया उत्पाद मंत्री थे. एजेंसियों ने आरोप लगाया है कि जब मनीष सिसोदिया मंत्रालय का नेतृत्व कर रहे थे तब अनुकूल नीति लाई गई थी और यह असंभव है कि उन्हें अपनी नाक के नीचे हो रहे घोटाले की जानकारी नहीं थी

Post navigation

Previous सबसे ऊंची चोटी पर बनी मानव श्रृंखला गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में शामिल
Next एसबीआई  ने महेंद्र सिंह धोनी धोनी को बनाया ब्रांड एंबेसडर

Related Stories

Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records

September 12, 2026
दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 12, 2026
बस्तर में राष्ट्रभाव का शंखनाद, केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची भव्य बाइक तिरंगा यात्रा
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

बस्तर में राष्ट्रभाव का शंखनाद, केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची भव्य बाइक तिरंगा यात्रा

August 12, 2026

Recent Posts

  • बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह
  • कवर्धा के बैगा अंचल में डॉ. वर्णिका शर्मा ने लगाई बाल चौपाल 2.0, बच्चों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं
  • आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले
  • Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह
  • education
  • छत्तीसगढ़

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

September 18, 2026
कवर्धा के बैगा अंचल में डॉ. वर्णिका शर्मा ने लगाई बाल चौपाल 2.0, बच्चों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं
  • छत्तीसगढ़

कवर्धा के बैगा अंचल में डॉ. वर्णिका शर्मा ने लगाई बाल चौपाल 2.0, बच्चों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं

September 17, 2026
आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले

September 13, 2026
Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records

September 12, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह
  • कवर्धा के बैगा अंचल में डॉ. वर्णिका शर्मा ने लगाई बाल चौपाल 2.0, बच्चों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं
  • आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले
  • Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.