
लखनऊ। आईसीसी विश्व कप में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से मात देकर अपनी लगातार छठी जीत दर्ज की। इस जीत में कप्तान रोहित शर्मा के साथ ही तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अहम भूमिका निभाई। इस बीच, पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने मोहम्मद शमी की तुलना कपिल देव से की है। शमी की तारीफ करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, कपिल देव भी नेट में गेंदबाजी करते हुए ज्यादा वक्त बिताते थे। शमी ने भी यही किया।








