Skip to content
September 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • प्राचीन मंदिरों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है छग
  • life style
  • छत्तीसगढ़

प्राचीन मंदिरों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है छग

NKC News November 1, 2023

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस : प्राचीन मंदिरों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है छत्तीसगढ़, जानिए राज्य की लोक संस्कृति ...

दिवस मनाने जा रहा है. 1 नवंबर 2000 के दिन ही छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई थी. विभिन्न संस्कृतियों का केंद्र रहा छत्तीसगढ़ आज भी अपने प्राचीन मंदिरों के लिए पूरे विश्वभर में प्रसिद्ध है. छत्तीसगढ़ अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनियाभर में जाना जाता है.

हर वर्ष राज्य के स्थापना दिवस पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है. इस साल विधानसभा चुनाव के चलते कोई भी सरकार आयोजन नहीं हो रहा. हालांकि सभी सरकारी भवनों पर रोशनी की जाएगी. आइए छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर यहां के प्रमुख प्राचीन मंदिरों और पर्यटन स्थल के बारे में जानते हैं.

Chitrakoot Waterfall Bastar Chhattisgarh, छत्तीसगढ़ की सबसे बडी/ऊंची चित्रकोट जलप्रपात : चित्रकूट जलप्रपात छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत झरना
चित्रकोट जलप्रपात
जगदलपुर जिले से करीब 39 किमी दूर इंद्रावती नदी पर चित्रकोट जलप्रपात है, जो हर किसी का मन मोह लेता है. देश विदेश से इस ख़ूबसूरत चित्रकोट को देखने के लिए लाखों पर्यटक आते हैं. इस जलप्रपात का मुख घोडे़ की नाल के समान है, इस वजह से इस जलप्रपात को भारत का नियाग्रा भी कहा जाता है.

मां बम्लेश्वरी देवी - divya himachal
बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़
डोंगरगढ़ को छत्तीसगढ़ का प्रमुख तीर्थ स्थल माना जाता है. यह माता बम्लेश्वरी का प्रमुख धाम है. यहां माता रानी के दर्शन करने देशभर से हर साल लाखों लोग आते हैं. यह मंदिर लगभग 1,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. यहां बड़ी बम्लेश्वरी और छोटी बमलेश्वरी का मंदिर है.

दन्तेश्वरी मन्दिर - विकिपीडिया
दंतेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी माता मंदिर को 52वां शक्तिपीठ भी गिना जाता है. मान्यता है कि यहां देवी सती का दांत गिरा था. इसी पर इस इलाके का नाम दंतेवाड़ा पड़ा. मंदिर का निर्माण 14वीं सदी में चालुक्य राजाओं ने दक्षिण भारतीय वास्तुकला से बनावाया था.

त्रिवेणी संगम राजिम
राजिम को छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहा जाता है. महानदी, पैरी नदी तथा सोंढुर नदी का संगम होने के कारण इसे छत्तीसगढ़ का त्रिवेणी संगम कहा जाता है. प्रतिवर्ष यहां पर माघ पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक एक विशाल मेला लगता है. छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए यह स्थान आस्था का बड़ा केंद्र है. यहां अस्थि विसर्जन भी किया जाता है. यहां राजीव लोचन भगवान का भी प्रसिद्ध मंदिर है.

Hamar Chhattisgarh: भोरमदेव मंदिर कवर्धा (Bhoramdeo Temples Kawardha)
भोरमदेव मंदिर कवर्धा
कवर्धा शहर में स्थित भोरमदेव मंदिर एक प्राचीन मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है. भोरमदेव मंदिर में खजुराहो मंदिर की झलक दिखाई देती है, इसलिए इस मंदिर को छत्तीसगढ़ का खजुराहो भी कहा जाता है.

पुरखौती मुक्तांगन नया रायपुर | Purkhouti Muktangan Naya Raipur | Chhattisgarh | Lalit Dewangan - YouTube
पुरखौती मुक्तांगन
पुरखौती मुक्तांगन नया रायपुर में स्थित एक पर्यटन केंद्र है. मुक्तांगन 200 एकड़ भूमि पर फैला एक तरह का खुला संग्रहालय है, जहां पुरखों की समृद्ध संस्कृति को संजोया गया है. यह परिसर बहुत ही सुंदर ढंग से हमें छतीसगढ़ की लोक संस्कृति से परिचित करता है. यहां वनवासी जीवन शैली और ग्राम्य जीवन के दर्शन भी होते हैं.

नया रायपुर की जंगल सफारी का विजिट करने पर्यटकों को ढीली करनी होगी जेब | जंगल सफारी का मिनिमम टिकट 200 रु., नंदनवन का 5 से 10 रुपए, यहीं के जानवर गए
नंदनवन जंगल सफारी
रायपुर के दक्षिणी छोर पर खंडवा गांव के निकट ‘नंदनवन जंगल सफारी’ बनाया गया है. यह एशिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित जंगल सफारी है. यह जंगल सफारी करीब 800 एकड़़ के क्षेत्र में 200 करोड़ रुपए की लागत से बना हुआ है.

छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदियां
छत्तीसगढ़ में बहुत सी प्रमुख नदिया हैं. महानदी को छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा कहा जाता है. शिवनाथ नदी महानदी की सहायक नदी है. इसके अतिरिक्त हसदेव नदी, अरपा नदी, रेणुका नदी, मनियारी नदी, इन्द्रावती भी राज्य की प्रमुख नदियां हैं.

Tribal tours: Exploring the unexplored Chhattisgarh, North East & Rajasthan - The Economic Times
छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
छत्तीसगढ़ की संस्‍कृति, लोक संस्कृति और जनजातीय संस्कृति में साफ दिखाई देती है. इस राज्य के लोकनृत्य एवं जनजातीय नृत्य पूरी दुनिया में काफी प्रसिद्ध है. वहीं, अगर लोकगीतों की बात करें तो छत्तीसगढ़ में पंडवानी, भरथरी, ददरिया, बांस गीत प्रमुख हैं. यहां लोकनृत्यों में सुआ, राउत नाचा, करमा, ककसार, गौर नृत्य काफी खास हैं.

Post navigation

Previous भाजपा में शामिल हुए सामरी विधायक चिंतामणि महाराज
Next करोड़पति होने के बावजूद राजेश मूणत के पास नहीं है एक भी कार

Related Stories

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026

Recent Posts

  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • छत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र

September 1, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.