प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (13 नवंबर ) को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे, जहां मुंगेली विधानसभा के जमकुही में पीएम ने एक जनसभा को संबोधित किया.


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने गांधी मंगलवार (14 नवंबर) को मध्य प्रदेश पहुंचकर विदिशा में एक रैली को संबोधित किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार (14 नवंबर) को बाल दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों से मुलाकात की और उनका मार्गदर्शन किया.

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बुधवार (15 नवंबर) को एक दर्दनाक हादसे में बस 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 36 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई घायल हो गए.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार (15 नवंबर) को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अजमेर में रोड शो किया.

इटावा में गुरुवार (16 नवंबर) को वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लग गई, जिसके बाद हादसे में 19 यात्री घायल हो गए.

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार (16 नवंबर) को
जकार्ता में 10वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस में हिस्सा लिया.

राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार (17 नवंबर) को सागवाड़ा पहुंची और जनसभा को संबोधित किया.

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने शुक्रवार (17 नवंबर) को घोषणापत्र जारी किया.

