Skip to content
September 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • इजरायल ने लॉन्च किया एरो मिसाइल डिफेंस सिस्टम
  • अन्तर्राष्ट्रीय

इजरायल ने लॉन्च किया एरो मिसाइल डिफेंस सिस्टम

NKC News November 19, 2023

हमास और इजरायल के बीच चल रही जंग के 44 दिन हो चुके हैं.
इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग दिनों-दिन भीषण होती जा रही है. गाजा में इजरायली सेना लगातार कार्रवाई कर रही है. लेबनान-इजरायल सीमा पर भी हालात गंभीर हैं. आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के आतंकवादी लगातार इजरायल की ओर रॉकेट दाग रहे हैं, तो इजरायली सेना भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उनके ठिकानों पर हमले कर रही है. इसी बीच इजरायल ने अपने सबसे ताकतवर हथियार एरो मिसाइल डिफेंस सिस्टम लॉन्च कर दिया है. पहले टेस्ट में ही लाल सागर से दागे गए एक रॉकेट को एरो सिस्टम ने मार गिराया है.

साल 2022 में इजरायल ने एरो मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण किया था. इस डिफेंस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये चारों तरफ से आने वाली मिसाइलों को एक साथ नष्ट कर सकता है. इतना ही नहीं 200 किलोमीटर से अधिक दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को टारगेट करके रोकने की क्षमता रखता है. इसकी एक खूबी यह भी है कि ये बैलिस्टिक मिसाइलों को वायुमंडल के बाहर भी मार सकता है. इसके साथ ही बायो, न्यूक्लियर और केमिकल ले जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल को नष्ट कर सकता है.

एरो मिसाइल डिफेंस सिस्टम अत्याधुनिक मिसाइलों और रॉकेट से लैस है. इसे इजराइल का सबसे मजबूत शील्ड सिस्टम माना जाता है. इससे दागी गई मिसाइल डायवर्ट मोटर होने के साथ कभी भी अपनी दिशा बदल सकती है. करीब 2400 किमी तक मार कर सकती है. इसको एंटी सैटेलाइट हथियार के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. ये तकनीक दुनिया के कुछ देशों के पास ही मौजूद है. इजरायल ने साल 2006 में लेबनान में हिजबुल्लाह और 2014 में गाजा पट्टी में हमास के आतंकियों के खिलाफ इसका इस्तेमाल किया था.

इजरायल हमले में तबाह गाजा में हालात तेजी से बिगड़ने रहे हैं. एक तरफ युद्ध में घायलों को इलाज संभव नहीं हो पा रहा है, तो वहीं दूसरी ईंधन और खाने-पीने की समस्या की वजह से लोग भूखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं. गाजा के खान यूनिस के आबादी वाले इलाकों पर इजरायल ने एयरस्ट्राइक की है. इसमें 26 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 23 से अधिक घायल हो गए हैं. गाजा में घायल 8 बच्चों समेत 15 लोगों को फ्लाइट से अबू धाबी लाया गया है. वहां के एक अस्पताल में गंभीर रुप से घायलों का इलाज हो रहा है.

crime

इजरायली लड़की का न्यूड परेड कराने वाले आतंकी को मार गिराया

इजरायली सेना चुन-चुन कर हमास के आतंकियों को मार रही है. हमास के दो दर्जन से अधिक प्रमुख कमांडर मारे जा चुके हैं. पिछले महीने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमले के बाद हमास के आतंकियों ने एक जर्मन-इजरायली लड़की को अगवा करके उसका न्यूड परेड कराया था. इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था. उसको देखने के बाद पता चला था कि हमास ने इजरायल में किस कदर कोहराम मचाया था. लोगों के साथ कितना वीभत्स सलूक किया गया. इस दरिंदगी को अंजाम देने वाले एक आतंकी को आईडीएफ ने मार गिराया है.

हमास के ठिकानों से आईडीएफ ने बरामद किया हथियारों का जखीरा

गाजा में हमास के ठिकानों से भारी संख्या में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है. इजरायली सेना ने बड़ी संख्या में रॉकेट और अत्याधुनिक राइफल जब्त किए हैं. उनका दावा है कि आतंकियों ने अपने बिस्तरों में रॉकेट और एंटी टैंक मिसाइलें छिपाकर रखी हुई थी. इसका एक वीडियो भी जारी किया गया है. आईडीएफ ने अस्पताल के बाद एक स्कूल में हमास के लड़ाकों के छिपे होने का भी दावा किया है. यही वजह है कि इजरायली सेना के जवान अस्पताल और स्कूल की छानबीन कर रहे हैं. वहां जमीन और आसमान से हमला कर रहे हैं.

इजरायली सेना ने 35 सुरंगों को किया ध्वस्त, ग्राउंड ऑपरेशन जारी

गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल-शिफा पर कब्जा करने के बाद इजरायली सेना लगातार ग्राउंड ऑपरेशन कर रही है. इसमें इजरायली वायुसेना भी उनके साथ है. ग्राउंड पर मौजूद जवानों की निशानदेही के बाद इशारे पर लगातार एयरस्ट्राइक कर रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान आईडीएफ ने 35 सुरंगों को पता करके ध्वस्त कर दिया है. इस ऑपरेशन के दौरान नॉर्थ गाजा के शेख इजलिन और रिमल इलाकों से 7 रॉकेट लांचर, बड़ीं सख्या में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं. हमास कमांडरों के घर पर भी कार्रवाई की जा रही है.

अल-शिफा अस्पताल से आतंकी गतिविधियों को दे रहे थे अंजाम

इजरायली हमास को पूरी दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया है. हमास के आतंकी किस तरह अस्पताल और स्कूल का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए कर रहे हैं, इसे पूरी दुनिया देख चुकी है. इंसानियत की दुहाई देने वाले हमास के नेताओं के नापाक मंसूबों का पर्दाफाश हो चुका है. आईडीएफ ने आतंक का कमांड सेंटर बन चुके अल-शिफा अस्पताल को भी अपने कब्जे में ले लिया है. अमेरिका ने खुफिया जानकारी के आधार पर पहले ही ये साफ कर दिया था कि अल-शिफा के नीचे हमास का कमांड कंट्रोल सेंटर है.

अस्पताल में दवाई की जगह मिले एके-47, ग्रेनेड और राइफल

इजरायली सेना जब अल-शिफा अस्पताल में दाखिल हुई तो एक खास हिस्से में सर्जिकल ऑपरेशन किया था. वहां सीसीटीवी कैमरों पर हमास के आतंकियों ने टेप लगा रखा था. एमआरआई रूम में मशीन के पीछे एक बैग में एके-47 राइफल, ग्रेनेड और राइफल की मैगजीन रखी हुई थी. अलमारी में कपड़े से ढक कर असॉल्ट राइफल रखी गई थी. शेल्फ में जहां दवाइयां होनी चाहिए वहां भी हथियार और कारतूस रखे हुए थे. हमास की पूरी मिलिट्री किट मिली थी. अस्पताल के नीचे एक टनल नेटवर्क भी मिला है

Post navigation

Previous मिस यूनिवर्स 2023: शेन्निस पलासियोस के सिर सजा मिस यूनिवर्स 2023 का ताज
Next यहां पर मुस्लिम भी करते हैं छठ पूजा

Related Stories

अडानी ग्रुप के लिए अमेरिका से आई गुड न्यूज! गौतम अडानी बोले-‘सच्चाई की जीत हुई’
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

अडानी ग्रुप के लिए अमेरिका से आई गुड न्यूज! गौतम अडानी बोले-‘सच्चाई की जीत हुई’

August 11, 2026
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • education
  • अन्तर्राष्ट्रीय

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ

June 10, 2026
‘बस्तर पंडुम’ का राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया शुभारंभ
  • अन्तर्राष्ट्रीय

‘बस्तर पंडुम’ का राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया शुभारंभ

February 7, 2026

Recent Posts

  • आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले
  • Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले

September 13, 2026
Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records

September 12, 2026
दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 12, 2026
नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले
  • Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.