पाण्डुका के रजनकटा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूली छात्रों को टक्कर मार दी। जिस वक्त हादसा हुए ड्राइवर नशे में धुत था। हादसे के बाद ट्रक की टक्कर से तीन स्कूली छात्रा घायल हो गए।


गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूली छात्रों को टक्कर मार दी। जिस वक्त हादसा हुए ड्राइवर नशे में धुत था। हादसे के बाद ट्रक की टक्कर से तीन स्कूली छात्रा घायल हो गए। हादसा पाण्डुका के रजनकटा मोड़ के पास हुआ था। तीनों छात्र आदिवासी आश्रम में पढ़ाई करने जा रहे थे। फिलहाल तीनों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।
