Skip to content
June 12, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा, बस्तर की तीन विधानसभा सीटों पर महिलाओं के हाथ रहेगी मतगणना की कमान
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा, बस्तर की तीन विधानसभा सीटों पर महिलाओं के हाथ रहेगी मतगणना की कमान

NKC News November 26, 2023

Chhattisgarh Election 2023 Women incharge of vote counting on Bastar 3 assembly seats ann Chhattisgarh Election 2023: बस्तर की तीन विधानसभा सीटों पर महिलाओं के हाथ रहेगी मतगणना की कमान, 3 दिसंबर को आएगा रिजल्ट

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान बीते दिनों में संपन्न हो चुका है और अगले माह 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आने हैं. ऐसे में प्रशासन ने छत्तीसगढ़ के अन्य विधानसभा के साथ-साथ बस्तर के 12 विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए तैयारी पूरी कर ली हैं. बस्तर जिले के चित्रकोट, बस्तर और जगदलपुर विधानसभा की मतगणना जगदलपुर शहर के धरमपुरा स्थित मॉडल कॉलेज में की जाएगी. खास बात यह है कि इस बार मतगणना की कमान महिला कर्मचारियों को सौंपी गई है.

मतगणना के दौरान प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर, एक सहायक और एक माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहेगा. तीनों का दायित्व महिला कर्मियों को ही इस बार सौंपा गया है. इसके लिए बाकायदा निर्वाचन अधिकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट में इन महिला कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी है.

प्रत्येक कमरे में होंगे 14-14 टेबल
बस्तर के 12 विधानसभा सीटों सहित प्रदेश के सभी सीटों पर 3 दिसंबर को मतगणना होगी. बस्तर जिले के तीन विधानसभा की मतगणना एक ही जगह पर की जाएगी. इसके लिए अलग-अलग 3 कमरे निर्धारित किए गए हैं और प्रत्येक कमरे में 14-14 टेबल की व्यवस्था की गई है. मतगणना का कार्य 16 से 18 राउंड में पूरा किया जाएगा. जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना 18 राउंड में पूरी की जाएगी, जबकि चित्रकोट में 17 राउंड में गणना पूरी होगी. वहीं बस्तर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 16 राउंड में पूरी की जाएगी.

मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा
इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम ने बताया कि 3 दिसंबर को शहर के मॉडल कॉलेज में होने वाले मतगणना के लिए सभी महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है. जिला कलेक्ट्रेट के प्रेरणा हाल में मतगणना कर्मियों को 2 घंटे तक प्रशिक्षण दिया गया है. प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था, गणना हाल में अनुशासन और शिष्टाचार, सामग्री प्रबंधन, प्रमुख वैधानिक प्रावधान-लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं की जानकारी दी गई है. साथ ही खारिज मतों की गिनती की जानकारी भी दी गई है.

महिलाओं के हाथ में मतगणना की कमान
जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम ने बताया कि इस बार गणना की कमान महिला कर्मचारियों को सौंपी गई है, प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर, एक सहायक और एक माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहेंगे. इस बार तीनों का दायित्व महिला कर्मियों को ही सौंपा गया है. जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगे बताया कि डाक मत पत्रों के लिए टेबल की व्यवस्था मतगणना से पहले कर ली जाएगी, गणना से पहले तक डाकमत पत्र जमा किए जा सकेंगे. इसके बाद उनकी संख्या के आधार पर गणना टेबल की संख्या तय की जाएगी. प्रदेश के सभी मतगणना स्थलों पर मतों की गिनती सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगी.

स्ट्रांग रुम की सुरक्षा की सीआरपीएफ हाथों में
मतगणना स्थलों पर पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. स्ट्रांग रूम में थ्री लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है. सीआरपीएफ की एक कंपनी को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की कमान सौंपी गई है. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है. सुबह 7 बजे से डाक मत पत्रों की गिनती शुरू होगी. इस बार मतगणना की कमान महिला कर्मचारियों को सौंप गई है.

Continue Reading

Previous: कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के दिन  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महादेव घाट में किया कार्तिक स्नान
Next: खाई में गिरी कार, शख्स की जान बचाने फरिश्ता बनकर पहुंचे मोहम्मद शमी

Related Stories

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित

June 8, 2026
उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • health
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

June 7, 2026
मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • health
  • छत्तीसगढ़

मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

June 7, 2026

Recent Posts

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • lekh

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष

June 10, 2026
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • education
  • अन्तर्राष्ट्रीय

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ

June 10, 2026
केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित

June 8, 2026
उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • health
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

June 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.