
रायपुर। राजधानी में एक निजी कार्यक्रम में एक्ट्रेस अमीषा पटेल पहुंची थी।
सोमवार की शाम नेताजी सुभाष स्टेडियम में एक खेल प्रतियोगिता के उद्धाट्न समारोह में शामिल हुई।
मंच पर आते ही दर्शकों की भीड़ लग गई थी।प्रशंसक मोबाइल से अमीषा पटेल की तस्वीर लेते दिखाई दिए।
वही मंच पर एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपने फिल्म के गाने पर डांस किया और डायलॉग भी कहे।





