Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • 17 दिन बाद पूरा हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन: चट्टानों का सीना चीर कर बाहर आए सभी 41 मजदूर
  • राष्ट्रीय

17 दिन बाद पूरा हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन: चट्टानों का सीना चीर कर बाहर आए सभी 41 मजदूर

NKC News November 28, 2023

जब मशीनें हुई फेल, इंसानों के सहारे सफल हुआ रेस्क्यू

देहरादून। उत्तरकाशी के सिलक्यारा स्थित टनल में बीते 17 दिनों से फंसे 41 मजदूरों को आखिरकार लंबी जद्दोजहद के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया. एक के बाद एक अभियानों के असफल होने के बाद रेट माइनर्स की मेहनत की बदौलत मैनुअल तरीके से की गई खुदाई के बाद सुरंग में फंसे मजदूरों को मौत के मुंह से एक-एक करके बाहर निकाला जा रहा है.

सुरंग में करीब 60 मीटर की दूरी पर फंसे मजदूरों को निकालने के लिए पहले मशीन (ऑगर) का सहारा लिया गया था. लेकिन 48 मीटर तक ड्रिलिंग के बाद मशीन सुरंग में फंस गई थी, जिसके बाद रैट माइनर्स ने मैन्युअल खुदाई शुरू की. ये मजदूर 12 नवंबर को सुरंग का एक हिस्सा ढहने के बाद अंदर ही फंस गए थे.

 

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिलक्यारा सुरंग केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी चारधाम ‘ऑल वेदर सड़क’ (हर मौसम में आवाजाही के लिए खुली रहने वाली सड़क) परियोजना का हिस्सा है. ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रही यह सुरंग 4.5 किलोमीटर लंबी है.

क्या है रैट होल माइनिंग?
सिल्क्यारा सुरंग में बाकी हॉरिजेंटल खुदाई मैन्युअल विधि से की गई. पाइंप के अंदर बैठ कर एक लोहे की टोकरी में मलबे को रखा जाता है पाइंप के आगे हिस्से पर जगह खाली होने पर पाइंप को ऑग़र मशीन जो रस्सी खींच रहे हैं इनके पीछे खड़ी है उसी से धक्का दिया जाता है. रैट-होल माइनिंग अत्यंत संकीर्ण सुरंगों में की जाती है. इस कार्य को सुरंग बनाने में विशेष कौशल रखने वाले व्यक्तियों को चुना गया था, जिन्हें रैट-होल माइनर कहा जाता है.

तकनीक के साथ श्रद्धा का हुआ मिलाप
उत्तरकाशी टनल का रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तकनीक के साथ श्रद्धा का भी मिलन देखने को मिला. यहां तक दुनिया के उच्च श्रेणी के टनल वैज्ञानिक अर्नाल्ड डिक्स टनल के किनारे स्थित बाबा बौखनाग मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे. इसके पहले मंदिर से बाबा को हटाए जाने की वजह से हादसा होने की बात कही गई, इसके बाद बाबा की प्रतिमा को स्थापित किया और बाकायदा पूजा-अर्चना शुरू हो गई. यहां तक केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना की.

डिजाइन के अनुसार नहीं हुआ काम?
टनल में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित निकालने में 17 दिनों की जद्दोजहद के बीच टनल में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर किए गए उपायों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. जानकार सवाल उठा रहे हैं कि टनल में एस्केप शाफ्ट को डिजाइन के अनुसार क्यों नहीं बनाया गया? इसके साथ ही ठेका कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर भी सवाल किया जा रहा है. मजदूरों के सुरक्षित निकलने के साथ ही अब यह सवाल और जोर पकड़ेगा.

Continue Reading

Previous: फसलों पोषक तत्वों की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण
Next: 10 लोगों को 6 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से किया निष्कासित

Related Stories

जून में कम बरसेंगे बादल, IMD की रिपोर्ट ने बढ़ाई किसानों की चिंता
  • राष्ट्रीय

जून में कम बरसेंगे बादल, IMD की रिपोर्ट ने बढ़ाई किसानों की चिंता

May 30, 2026
CDS जनरल अनिल चौहान हुए रिटायर, कहा- बहुत संतोषजनक और शानदार रहा कार्यकाल
  • राष्ट्रीय

CDS जनरल अनिल चौहान हुए रिटायर, कहा- बहुत संतोषजनक और शानदार रहा कार्यकाल

May 30, 2026
मोदी सरकार के 12 साल पर भाजपा का मेगा प्लान, देशभर में चलाएगी व्यापक जनसंपर्क अभियान
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मोदी सरकार के 12 साल पर भाजपा का मेगा प्लान, देशभर में चलाएगी व्यापक जनसंपर्क अभियान

May 29, 2026

Recent Posts

  • खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहे, कलेक्टर रोक्तिमा यादव का कृषि विभाग और सहकारी समितियों को निर्देश
  • जापान के शाही आम ने बस्तर में दी दस्तक, क्या ‘मियाज़ाकी’ बदल सकता है किसानों की किस्मत?
  • रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद
  • टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर
  • वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहे, कलेक्टर रोक्तिमा यादव का कृषि विभाग और सहकारी समितियों को निर्देश
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहे, कलेक्टर रोक्तिमा यादव का कृषि विभाग और सहकारी समितियों को निर्देश

June 3, 2026
जापान के शाही आम ने बस्तर में दी दस्तक, क्या ‘मियाज़ाकी’ बदल सकता है किसानों की किस्मत?
  • krishi

जापान के शाही आम ने बस्तर में दी दस्तक, क्या ‘मियाज़ाकी’ बदल सकता है किसानों की किस्मत?

June 3, 2026
रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद
  • krishi

रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद

June 2, 2026
टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर
  • कृषि

टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर

June 2, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहे, कलेक्टर रोक्तिमा यादव का कृषि विभाग और सहकारी समितियों को निर्देश
  • जापान के शाही आम ने बस्तर में दी दस्तक, क्या ‘मियाज़ाकी’ बदल सकता है किसानों की किस्मत?
  • रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद
  • टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर
  • वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.