इस समस्या का मुख्य कारण व्यापारियों द्वारा गैलरी में कब्जा करना है। नगर निगम ने दुकान बनाने के साथ उक्त दुकानों में लोगों के आवागमन के लिए गैलरी भी बनाई थी, लेकिन व्यापारियों ने उक्त गैलरी पर कब्जा कर नया दुकान बना दिया है। वहीं अब फैलाव गैलरी के बाहर तक हो गया है। इससे इस तरह की स्थिति आए दिन निर्मित हो रही है।
रायगढ़। शहर की सबसे बड़ी दैनिक सब्जी मंडी संजय कॉम्प्लेक्स का जीर्णोंद्धार करने राज्य सरकार ने राशि स्वीकृत कर दी है, लेकिन इसका काम शुरू नहीं हो सका है। इससे स्थिति जस की तस है। नगर निगम के अधिकारी यहां काम शुरू नहीं करवा पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर संजय कॉम्प्लेक्स में किए गए अवैध कब्जा पर भी किसी प्रकार से कार्रवाई नहीं हो रही है। यहां यह बताना लाजमी होगा कि व्यापारियों के द्वारा दुकान के बाहर तक सामान रखा जा रहा है।

सड़क के दोनों ओर के व्यापारियों के द्वारा सामान को लगातार बाहर निकाला जा रहा है। इससे चौड़ी सड़क सकरी हो गई है। इस सड़क पर बाजार में सामान खरीदी करने आए लोगों के लिए आवागमन करना मुश्किल हो रहा है। कई बार स्थिति यह बनती है कि दोनों ओर से एक साथ बाइक आ जाए तो वहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। इसके पीछे कारण यह है कि उक्त दुकानों में सामान लेने आने वाले लोगों की बाइक भी दुकान के बाहर खड़ी रहती है। इससे जगह बचता ही नहीं है।
इस समस्या का यह है मुख्य कारण