अम्बिकापुर
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं, रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। इधर कांग्रेस की सत्ता जाने के साथ ही पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल राज्य के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव महज 122 मतों से चुनाव हार गए हैं। इसके साथ ही संभाग की 11 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। 2018 के चुनाव में यहां सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को भी हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर भाजपा को रायपुर की सभी सात सीटों सहित 25 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है।

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव चुनाव हार गए हैं। भाजपा के राजेश अग्रवाल ने सिंहदेव को महज 122 वोटों से मात दी है। हालांकि सिंहदेव ने रिकाउंटिंग की मांग की है। बता दें कि सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। संभाग की 14 की 14 सीट कांग्रेस के हाथ से जा चुकी हैं।
