

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तराखंड के देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उदघाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके तीसरे कार्यकाल में भारत दुनियां की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनकर उभरेगा।शुक्रवार को पीएम मोदी उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने देहरादून पहुंचे। पीएम ने कहा कि डबल इंजन सरकार के फायदे का उदाहरण टूरिस्म सेक्टर भी है। बोले, देश के धन्ना सेठों से कहना चाहता हूं कि हमारे यहां माना जाता है कि शादी के जोड़े ईश्वर तय करता है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि जोड़े अपने जीवन की यात्रा यहां आने के बजाय विदेश में क्यों जाते हैं। लिहाजा मेक इन इंडिया की तरह वेड इन इंडिया भी चलाया जाए।
पीएम ने कहा कि मेरा एक संकल्प है। आने वाले कुछ समय में देश की 2 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने के लिए मैंने लखपति दीदी अभियान चलाया है। ये हाउस ऑफ हिमालयाज से ये काम और तेजी से बढ़ जाएगा। आप भी यहां के जिलों में ऐसे उत्पाद देखें। विकसित भारत के निर्माण के लिए राष्ट्रीय चरित्र को सशक्त करना होगा। साथ ही कहा कि मिडल क्लास आज अपनी पसंद की चीजों पर ज्यादा खर्च कर रहा है। हमें उनकी जरूरत को पहचानने होगा। हाउस ऑफ हिमालयाज को लेकर बधाई दी और कहा कि यहां के लोकल उत्पादों को विदेशी बाजार में स्थापित करनी की पहल है। ये वोकल फ़ॉर लोकल और लोकल फ़ॉर ग्लोबल का कारक बनेगा। भारत के हर जिले में अलग-अलग उत्पाद मिलते हैं। वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के फायदे का उदाहरण टूरिस्म सेक्टर भी है। कहा कि देश के धन्ना सेठों को कहना चाहता हूं कि हमारे यहां माना जाता है कि शादी के जोड़े ईश्वर तय करता है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि जोड़े अपने जीवन की यात्रा यहां आने के बजाय विदेश में क्यों जाते है। मेक इन इंडिया की तरह वेड इन इंडिया भी चलाया जाए। आप कुछ निवेश कर पाओ या नहीं लेकिन अपने परिवार की एक डेस्टिनेशन वेडिंग अगले पांच साल में उत्तराखंड में करें। अगले पांच साल में पांच हजार डेस्टिनेशन वेडिंग भी उत्तराखंड में हुई तो ये एक नया क्षेत्र खड़ा हो जाएगा। देश के धन्ना सेठ इस बारे में सोचेंगे तो बड़ा बदलाव आएगा।
पीएम ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप कुछ निवेश कर पाओ या नहीं, लेकिन अपने परिवार की एक डेस्टिनेशन वेडिंग अगले पांच साल में उत्तराखंड में करें। कहा कि यदि अगले पांच साल में पांच हजार डेस्टिनेशन वेडिंग भी उत्तराखंड में हुई तो ये एक नया क्षेत्र खड़ा हो जाएगा।
आइए इस पवित्र धरती पर चलिए
पीएम ने कहा कि जिसमें दम हो, मैदान में आ जाएं, फायदा उठा लें। ये भी कहा कि मैं गारंटी देता हूं कि जो बातें हम बताते हैं, उन्हें पूरा कराने के लिए हम खड़े भी रहते हैं। बताया कि जीवन के एक पहलू को बनाने में इस धरती का बड़ा योगदान है। अगर कुछ लौटाने का मौका मिलता है तो उसका आनंद भी कुछ और होता है। आइये इस पवित्र धरती पर चल पड़िए। आपके काम में कभी कोई बांधा नहीं आएगी।
पांच हजार निवेशक जुटेंगे
दो दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट में देश और दुनिया के करीब 5000 से अधिक निवेशक व प्रतिनिधि शामिल होंगे। राज्य में विभिन्न सेक्टर में निवेश के लिए अभी तक तीन लाख करोड़ रुपये के एमओयू हो चुके हैं। वैश्विक निवेशक सम्मेलन में अपने संबोधन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवेशकों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र के प्रयासों के बीच राज्य सरकार भी छोटी आबादी के लिए काम कर रही है। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से दूरी 2.5 घंटे की होने जा रही है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन से रेल कनेक्टिविटी आसान होने जा रही है। हम सीमावर्ती गांवों को विकसित करने जा रहे हैं। हर निवेशक के लिए यहां बहुत संभावनाएं हैं।
पीएम बोले – जिसमें दम हो, मैदान में आ जाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से कहा कि जिसमें दम हो, मैदान में आ जाएं, फायदा उठा लें। मैं गारंटी देता हूं कि जो बातें हम बताते हैं उन्हें पूरा कराने के लिए हम खड़े भी रहते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन के एक पहलू को बनाने में इस धरती का बड़ा योगदान है। कहा कि अगर उसे कुछ लौटाने का अवसर मिलता है तो उसका आनंद भी कुछ और होता है। आइये इस पवित्र धरती में चल पड़िए। आपके काम में कभी कोई बाधा नहीं आएगी। हमारा देश नई ऊर्जा के साथ खड़ा हो सकता है।
शिखर सम्मेलन के मंच से प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों को भरोसा दिलाता हूं कि मेरे तीसरे कार्यकाल में देश, दुनिया के टॉप 3 इकॉनमी में आकर रहेगा। पीएम मोदी ने अगले आम चुनाव को लेकर भी ये इशारा किया है।

पतंजलि 10 हजार करोड़ का करेगी निवेश: बाबा रामदेव
बाबा रामदेव ने कहा कि हमने अब तक उत्तराखंड में बड़ा निवेश किया है। पतंजलि 10 हजार करोड़ का निवेश करेगा और 10 हजार लोगों को रोजगार देगा। मैं सभी कॉरपोरेट हाउस से आह्वान करता हूं कि अपना एक कॉरपोरेट हाउस उत्तराखंड में भी बना लो, आपकी उम्र बढ़ जाएगी।
