

यमुना का रूप ले रही रायपुर की खारुन नदी… नालों का गंदा पानी बना रहा झाग,
शहर की जीवनदायिनी खारुन नदी की पवित्रता एक बार फिर खतरे में दिखाई दे रही है। यहां पर नाले का गंदा पानी सीधे नदी में छोड़ा जा रहा है। गंदा पानी नदी में मिलकर झाग उत्पन्न कर रहा है। गंदे पानी से खारून नदी को बचाने के लिए एसटीपी निर्माण की प्रक्रिया महीनों पहले शुरू हुई थी, लेकिन अभी तक निर्माण पूरा नहीं हुआ है। इसके चलते पानी दूषित हो गया है। कई लोग यहां पर पर्यटन की दृष्टि से नौकाविहार करने आते हैं, जो गंदा पानी देखकर मायूस हो जाते हैं।
