रायपुर लक्ष्य फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर सुंदर नगर रायपुर में स्थित प्रशामक देखरेख गृह वृद्धा आश्रम में स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में रायपुर ग्रामीण के विधायक मोती लाल साहू के मौजुदगी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर विधायक ने बुजुर्गों से मुलाकात कर हालचाल जाना साथ ही हिंदू संस्कृति के अनुसार उनके चरणों को तांबे के बर्तन में (पैर पखार ) चरण धोकर आर्शीवाद लिया

। इस मौके को विधायक ने अपना सौभाग्य बताया व समाज को संदेश देते हुए इन्होंने बुजुर्गों की सेवा को सबसे बड़ा धर्म कहा। समारोह पर विशेष रूप से महिलाओं की भुमिका अग्रणी रही। इस दौरान बुजर्गो ने विधायक को अपने बीच पाकर खुशी जाहिर की साथ ही उन्हें सभी ने आशीर्वाद दिए। इस अवसर पर लक्ष्य फाउंडेशन संचालक संजीव यादव, तिलेश्वरी वर्मा, नंदिनी कशिश, शनि व प्रशामक देखरेख गृह वृद्धा आश्रम के संचालिका ममता शर्मा जी, श्रीमती तिलेश्वरी धुरंधर (संरक्षक) कार्यकारणी अध्यक्ष श्रीमती रजनी कोसे, उपाध्यक्ष डॉक्टर उषा अवधिया, वार्ड खमताराई से कार्यकारणी अध्यक्ष श्रीमती मंजू यादव जी, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू ध्रुव जी,सचिव अनिता मानिकपुरी, सह सचिव श्रीमती सोहद्रा साहू जी संयुक्त सचिव एम शान्ति जी, पल्लवी विश्वकर्मा,श्वेता यादव,जी,कविता यादव जी,ऋषि साहू , एनकेसी न्यूज के संपादक ललित यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।
