अरुण साव के उपमुख्यमंत्री पद के लिए किसे चुना जाए… इसकी काफी दिनों से चर्चा हो रही थी। वहीं आज छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए किरण सिंह देव का नाम घोषित किया गया है। किरण सिंह देव बस्तर संभाग के जगदलपुर से विधायक है। बता दें कि, अब तक प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पहली बार एक सामान्य वर्ग के नेता को चुना गया है। अब तक अध्यक्ष पद का कमान आदिवासी और ओबीसी वर्ग के हाथों था। नंदकुमार साय, विक्रम उसेंडी, धरमलाल कौशिक और अरुण साव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। वहीं महामंत्री पद में फेरबदल करने की भी चर्चा की जा रही है।