Skip to content
October 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • 84 सेकंड के सूक्ष्म मुहूर्त में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
  • राष्ट्रीय

84 सेकंड के सूक्ष्म मुहूर्त में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

NKC News December 23, 2023

Ram Lala Pran pratishtha will be consecrated in subtle moment of 84 seconds ram mandir ayodhya opening date

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 84 सेकेंड के सूक्ष्म मुहूर्त में होगी। पंच बाण से मुक्त ये मुहूर्त भारत के लिए संजीवनी का काम करेगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भारत के विश्वगुरु बनने की राह को प्रशस्त करेगी। ग्रहों की अनुकूलता प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त को संपूर्ण भारत के लिए कल्याणकारी बना रहा है।

ये मुहूर्त देश के साथ ही इस प्राण प्रतिष्ठा के यजमान पीएम नरेंद्र मोदी के लिए भी लाभकारी है। राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश भर से 5 मुहूर्त प्रस्तावित किए गए थे। राममंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अंत में गीर्वाणवाग्वर्धिनी सभा और काशी के विद्वानों पर अंतिम निर्णय छोड़ दिया।

इसमें सबसे अधिक शुभ मुहूर्त 22 जनवरी का ही निर्धारित किया गया था। देशभर के विद्वानों की ओर से 17, 21, 24, 25 जनवरी का प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त दिया गया था। उनमें से काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने एक मुहूर्त चुना है। 22 जनवरी की यह तिथि पांच बाण अग्नि बाण, मृत्यु बाण, चोर बाण, नृप बाण और रोग बाण से पूरी तरह से मुक्त है। इसके कारण यह देश के लिए संजीवनी योग का निर्माण कर रही है।

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और राममंदिर के शिलान्यास का मुहूर्त निकालने वाले पं. गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने बताया कि मेष लग्न में वृश्चिक नवांश में अभिजीत मुहूर्त में श्रीरामजन्मभूमि में रामलला की मूर्ति स्थापना के लिए अतिसूक्ष्म मुहूर्त है। ये दोपहर में 12 बजकर 29 मिनट आठ सेंकेंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकेंड तक 84 सेकेंड का है।

अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा से रामजी के राज्य में होगी वृद्धि
गीर्वाणवाग्वर्धिनी सभा के परीक्षाधिकारी मंत्री पं. गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने बताया कि 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा करने से रामजी की राज्यवृद्धि होगी अर्थात नीति के अनुसार शासन कार्य चलेगा। प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त पर देश भर से आई आपत्तियों को गीर्वाणवाग्वर्धिनी सभा ने खारिज कर दिया है। राममंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने मुहूर्त पर आई आपत्तियों के निराकरण के लिए काशी गीर्वाणवाग्वर्धिनी सभा को पत्र लिखा था। सभा ने आपत्तियों को खारिज करते हुए 22 जनवरी के मुहूर्त को सर्वाधिक शुभ बताया है।

पं. गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने बताया कि रामजी का जन्मनक्षत्र पुनर्वसु है। इससे गणना करने पर तृतीय पर्यय में रोहिणी नक्षत्र रामजी को वधतारा पड़ती है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मृगशिरा नक्षत्र के तीसरे चरण में कोई दोष नहीं है। रामजी के लिए मृगशीर्ष मैत्र तारा है जो कि प्रधानमंत्री के लिए शुभ है। सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा होने से प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा में उत्तरोत्तर वृद्धि का योग बन रहा है। सोमवार, मृगशीर्ष नक्षत्र और पंचबाण से मुक्त होने पर प्राण प्रतिष्ठा की का मुहूर्त संजीवनी योग निर्मित कर रहा है।
काशी से ही अयोध्या जाएगी हवन सामग्री, नवरत्न, पंचरत्न और समीधा
रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के कर्मकांड की पूरी जिम्मेदारी काशी के वैदिक ब्राह्मणों पर है। काशी से ही हवन, पूजन और प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सामग्री अयोध्या जाएगी। 26 दिसंबर को काशी के ब्राह्मणों का पहला जत्था रवाना होगा। इसके साथ ही यज्ञ कुंड व पूजन मंडप का कार्य भी आरंभ हो जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में चारों वेदों के साथ ही कृष्ण यजुर्वेदीय शाखा के 51 वैदिक ब्राह्मण काशी से रवाना होंगे।
पं. अरुण दीक्षित ने बताया कि प्राणप्रतिष्ठा मुहूर्त को भव्य बनाने के लिए और कोई भी पूजा छूट न जाए, इसलिए ग्रंथों के अध्ययन के साथ ही देश भर के विद्वानों से संपर्क किया जा रहा है। रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के लिए अयोध्या में आठ तरह के मंडप का निर्माण किया जाएगा। काशी से अयोध्या जाने वाले वैदिक चारों वेदों का पारायण करेंगे। इसके साथ ही काशी से 108 कलश पंचगव्य, 10 तरह की समीधा, सहस्त्रछिद्राभिषेक के लिए घड़ा, तीर्थों का जल, नवरत्न, पंचरत्न, पारा और सप्तधान्य अयोध्या पूजन के लिए जाएगा।

कर्मकांडी पं. लक्ष्मीकांत दीक्षित के आचार्यत्व में देश भर के 121 वैदिक ब्राह्मण प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त को संपन्न कराएंगे। उन्हें कांची के शंकराचार्य शंकर जयेंद्र सरस्वती ने इसके लिए चुना है।
प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत 16 जनवरी को सरयू की जलयात्रा के साथ होगी। पहले दिन भगवान की मूर्ति को नगर भ्रमण कराया जाएगा। 17 जनवरी को गणेश पूजन के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरूआत हो जाएगी। 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा होगी। पहली आरती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उतारेंगे।

Post navigation

Previous 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाएगी भाजपा
Next ग्राम पंचायत शिविर में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 96 हितग्राहियों को मिला नया गैस कनेक्शन

Related Stories

Shallu Jindal Named ‘CSR Person of the Year’ for Work in Women’s Health and Empowerment
  • health
  • राष्ट्रीय

Shallu Jindal Named ‘CSR Person of the Year’ for Work in Women’s Health and Empowerment

October 21, 2026
शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित
  • health
  • life style
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित

October 21, 2026
Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण पाली बैठक भाठागाँव में सम्पन्न
  • NMDC की बालिका शिक्षा योजना : इस साल 290 आदिवासी छात्राओं का चयन, नर्सिंग के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा तक बढ़ा योजना का दायरा
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना
  • यूरोप के एनर्जी मार्केट में बजेगा अडानी का डंका, बना डाला 31 हजार करोड़ का प्लान
  • विशेष लेख : महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण पाली बैठक भाठागाँव में सम्पन्न
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण पाली बैठक भाठागाँव में सम्पन्न

October 31, 2026
NMDC की बालिका शिक्षा योजना : इस साल 290 आदिवासी छात्राओं का चयन, नर्सिंग के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा तक बढ़ा योजना का दायरा
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

NMDC की बालिका शिक्षा योजना : इस साल 290 आदिवासी छात्राओं का चयन, नर्सिंग के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा तक बढ़ा योजना का दायरा

October 30, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना

October 30, 2026
यूरोप के एनर्जी मार्केट में बजेगा अडानी का डंका, बना डाला 31 हजार करोड़ का प्लान
  • व्यापार

यूरोप के एनर्जी मार्केट में बजेगा अडानी का डंका, बना डाला 31 हजार करोड़ का प्लान

October 30, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण पाली बैठक भाठागाँव में सम्पन्न
  • NMDC की बालिका शिक्षा योजना : इस साल 290 आदिवासी छात्राओं का चयन, नर्सिंग के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा तक बढ़ा योजना का दायरा
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना
  • यूरोप के एनर्जी मार्केट में बजेगा अडानी का डंका, बना डाला 31 हजार करोड़ का प्लान
  • विशेष लेख : महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.