नया साल अब बस खत्म ही होने वाला है. साल 2024 को आने में कुछ ही घंटे बचे हैं. इस नए साल के लिए नास्त्रेदमस ने कई चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की थीं. उनकी पिछली कई भविष्यवाणियां सच हुई हैं. नास्त्रेदमस की बात करें, तो वह 16वीं सदी के फ्रांसीसी भविष्यवक्ता, दार्शनिक, चिकित्सक और औषधशास्त्री थे. उनका असल नाम मिशेल डी नास्त्रेदमस था.

उन्होंने अपनी किताब ‘लेस प्रोफेटीज’ में कई ऐसी बातें लिखीं, जिन्हें भविष्यवाणियां कहा जाता है. इसमें 942 काव्यात्मक छंद हैं. नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियां सच हुई हैं, जिनमें जर्मनी में हिटलर का उदय, अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या और पोप फ्रांसिस का आगमन भी शामिल है. चलिए अब 2024 के लिए की गई उनकी भविष्यवाणी के बारे में जान लेते हैं.
प्रिंस हैरी का किंग बनना- नास्त्रेदमस की किताब में कहा गया है कि ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III ‘खुद पर और अपनी दूसरी पत्नी दोनों पर लगातार होते हमलों’ के कारण पद छोड़ देंगे और प्रिंस विलियम के बजाय प्रिंस हैरी उनकी जगह लेंगे.
युद्ध छेड़ेगा चीन- नास्त्रेदमस ने ‘लड़ाई और नौसैनिक युद्ध’ की भविष्यवाणी की थी. उन्होंने अपनी किताब में लिखा कि ‘लाल शत्रु भय से पीला पड़ जाएगा, और विशाल महासागर को भयभीत कर देगा.’ कुछ लोगों का मानना है कि लाल रंग का मतलब चीन से और उसके झंडे से है. वहीं ‘नौसैनिक युद्ध’ का मतलब ताइवान द्वीप के साथ चीन का तनाव हो सकता है.
सम्बंधित ख़बरें
महिला को सैंडविच में मिला कीड़ा (तस्वीर- little__curves/Instagram)
VIDEO: फ्लाइट में बैठी महिला को खाने में मिला जिंदा कीड़ा, एयरलाइन ने जारी किया बयान
बुजुर्ग शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (तस्वीर- soundofsaad)
VIDEO: बेघर होकर भी बुजुर्ग शख्स ने किया ऐसा काम, खूब तारीफ कर रहे लोग
Photo- Instagram@biharipilot
कौन हैं पहली यात्री फ्लाइट लेकर अयोध्या आए पायलट आशुतोष शेखर? बना चुके ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
Swiggy की अनोखी डिलीवरी क्यों हुई वायरल?
अयोध्या पहुंचा पहला यात्री विमान
अयोध्या पहुंचा पहला यात्री विमान, पायलट के अनाउंसमेंट पर गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे
ADVERTISEMENT
जलवायु आपदा- नास्त्रेदमस ने खराब मौसम की घटनाओं और विश्व स्तर पर भुखमरी की भी भविष्यवाणी की. उन्होंने कहा था, ‘महामारी की लहर के कारण बहुत बड़ा अकाल पड़ा है.’
पोप फ्रांसिस की जगह कोई और- नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि पोप फ्रांसिस की जगह कोई और ले सकता है. उन्होंने अपनी किताब में लिखा था, ‘एक बहुत बूढ़े पोंटिफ की मृत्यु के बाद कम उम्र का एक रोमन चुना जाएगा, वह लंबे समय तक गद्दी पर बैठेगा.’
