Skip to content
September 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • शेख हसीना अपनी सीट से 8वीं बार जीतीं, 5वीं बार बनने जा रहीं प्रधानमंत्री
  • अन्तर्राष्ट्रीय

शेख हसीना अपनी सीट से 8वीं बार जीतीं, 5वीं बार बनने जा रहीं प्रधानमंत्री

NKC News January 8, 2024

शेख हसीना

वर्ल्ड डेस्क
बांग्लादेश में हिंसक वारदातों व मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के बहिष्कार के बीच रविवार को मतदान हुआ। मतगणना के दौरान बांग्लादेश चुनाव आयोग ने देर रात प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की पुुष्टि की। इसी के साथ शेख हसीना का पांचवी बार प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है। आम चुनाव के लिए करीब 40 प्रतिशत मतदान हुआ। शेख हसीना लगातार चौथी बार प्रधानमंत्री का पद संभालेंगी। वह 1996 से 2001 तक भी पीएम रह चुकी हैं।

अभी मतों की गिनती जारी है। अवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना गोपालगंज-3 निर्वाचन क्षेत्र से आठवीं बार संसद के लिए चुनी गईं। बीडी न्यूज24 की रिपोर्ट के अनुसार 76 वर्षीय हसीना को 249,965 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बांग्लादेश सुप्रीम पार्टी के एम निजामुद्दीन लश्कर को सिर्फ 469 वोट मिले। वर्ष 2018 में करीब 80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का उपयोग किया था। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चला। अनियमितताओं पर सात मतदान केंद्रों पर मतदान स्थगित कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने एक पुलिस अधिकारी को धमकाने पर चट्टोग्राम में सत्तारूढ़ दल के प्रत्याशी की उम्मीदवारी रद्द कर दी है। ढाका के हजारीबाग और चट्टोग्राम में एक मतदान केंद्र के पास दो देसी बम धमाके हुए। इनमें एक बच्चा सहित चार लोग घायल हो गए।

हम बहुत सौभाग्यशाली…भारत हमारा भरोसेमंद मित्रः हसीना
इस बीच पीएम शेख हसीना ने एक सवाल के जवाब में कहा, हम बहुत सौभाग्यशाली हैं। भारत हमारा भरोसेमंद मित्र है। मुक्ति संग्राम (1971) के दौरान, वर्ष 1975 के बाद भारत ने हमारा समर्थन किया…जब हमने अपना पूरा परिवार- पिता, मां, भाई, हर कोई (सैन्य तख्तापलट में) खो दिया था और केवल हम दो (हसीना और उनकी छोटी बहन रिहाना) बचे थे भारत ने हमें शरण भी दी। इसलिए हम भारत के लोगों को शुभकामनाएं देते हैं।

सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली पहली महिला पीएम हैं हसीना
रविवार को हुए आम चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करने वाली शेख हसीना विश्व की सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महिला प्रधानमंत्री हैं। हसीना पहले 1996 से 2001 तक प्रधानमंत्री रहीं। इसके बाद वर्ष 2009 से अब तक देश की प्रधानमंत्री हैं। वह श्रीलंका की भंडारनायके, भारत की इंदिरा गांधी जैसी महिला नेताओं से काफी आगे हैं। हसीना के अलावा सिरिमावो भंडारनायके 17 साल 208 दिन, इंदिरा गांधी 16 साल 15 दिन व मार्ग्रेट थैचर 11 साल 208 दिनों तक पीएम रही हैं।

साइबर हमले से कामकाज हुआ प्रभावित
चुनाव आयोग ने रविवार को कहा कि यूक्रेन और जर्मनी के हैकरों ने उनके ऐप पर साइबर हमला किया, जिससे देश में 12वें आम चुनाव के दौरान उसका कामकाज धीमा हो गया। मतदान की जानकारी देने वाला एप भी काम नहीं कर रहा है।

100 से ज्यादा विदेशी पर्यवेक्षकों ने रखी चुनाव पर नजर
27 सियासी दलों के 1,500 से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। इसके अलावा 436 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहे 12वें आम चुनाव पर 100 से अधिक विदेशी पर्यवेक्षकों ने नजर रखी, जिसमें तीन भारत के हैं। चुनाव के दौरान कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सुरक्षा बलों के 7.5 लाख से अधिक सदस्यों को तैनात किया गया है।

Post navigation

Previous आज का राशिफल: कुंभ, सिंह, कन्या, मकर वाले धन के मामले में लकी
Next मुश्किल में साउथ की लेडी सुपरस्टारनयनतारा की फिल्म अन्नपूर्णी

Related Stories

अडानी ग्रुप के लिए अमेरिका से आई गुड न्यूज! गौतम अडानी बोले-‘सच्चाई की जीत हुई’
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

अडानी ग्रुप के लिए अमेरिका से आई गुड न्यूज! गौतम अडानी बोले-‘सच्चाई की जीत हुई’

August 11, 2026
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • education
  • अन्तर्राष्ट्रीय

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ

June 10, 2026
‘बस्तर पंडुम’ का राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया शुभारंभ
  • अन्तर्राष्ट्रीय

‘बस्तर पंडुम’ का राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया शुभारंभ

February 7, 2026

Recent Posts

  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.