

बिलासपुर,। बिलासपुर के सीनियर एडवोकेट प्रफुल्ल एन भारत छत्तीसगढ़ के नए महाधिवक्ता होंगे। इस आशय का निर्णय आज रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
सीनियर एडवोकेट भारत पूर्व में भाजपा शासन काल के दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वे सरकार बदलने के बाद त्यागपत्र देने वाले सीनियर एडवोकेट सतीश चंद्र वर्मा की जगह लेंगे।
