Skip to content
June 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • कोचिंग क्लासेज पर लगी नकेल
  • व्यापार

कोचिंग क्लासेज पर लगी नकेल

NKC News January 19, 2024

Coaching Guidelines : कोचिंग क्लासेज पर लगी नकेल, 10 प्वाइंट में समझें नई गाइडलाइन - govt new guidelines for coaching centres issues ministry of education know in 10 points – News18 हिंदी

देश में बेतरतीब ढंग से बढ़ते कोचिंग कारोबार की वजह से विद्यार्थियों के बढ़ते आत्महत्या के मामलों, दुर्घटनाओं आदि के चलते केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने एक नई गाइडलाइन तैयार की है. जिसे मानना सभी कोचिंग संस्थानों के लिए अनिवार्य है. इसका उल्लंघन करने वाले कोचिंग संस्थानों पर एक लाख रुपये तक के जुर्माने से लेकर रजिस्ट्रेशन रद्द किए जाने जैसी कार्रवाई तक की जा सकती है. आइए 10 प्वाइंट में समझते हैं पूरी गाइडलाइन.

1. कोचिंग क्लास करने की उम्र सीमा तय

शिक्षा मंत्रालय ने कोचिंग संस्थानों को लेकर जारी गाइडलाइन में कोचिंग क्लास की उम्र सीमा निर्धारित कर दी है. अब 16 साल से कम उम्र या हाईस्कूल पास होने से पहले कोचिंग क्लास ज्वाइन नहीं किया जा सकता. इस नियम का उल्लंघन करके दाखिला लेने वाले संस्थानों पर कार्रवाई होगी.

2. फीस की रसीद देनी होगी

नई गाइडलाइन के अनुसार कोचिंग संस्थानों को विद्यार्थियों को फीस की रसीद देनी होगी. साथ ही भिन्न-भिन्न कोर्स का उल्लेख करते हुए एक प्रॉस्पेक्ट्स जारी करना होगा. जिसमें फीस और जमा करने के नियम की भी जानकारी देनी होगी. कोचिंग से संबंधित सभी जरूरी जानकारियां वेबसाइट पर देनी होंगी.

3. बीच में कोचिंग छोड़ने पर वापस करनी होगी फीस

कोचिंग संस्थानों को प्रॉस्पेक्ट्स और नोट्स भी विद्यार्थियों को बिना शुल्क के देने होंगे. यदि विद्यार्थी ने पाठ्यक्रम के लिए पूरी फीस जमा कर दी है, लेकिन बीच में ही कोचिंग छोड़ रहा है, तो बची हुई फीस 10 दिन के भीतर वापस करनी होगी.

4. कम से कम 1 मीटर जगह जरूरी

कोचिंग क्लास में प्रत्येक विद्यार्थी के लिए कम से कम एक वर्ग मीटर की जगह होगी. इसके अलावा फर्स्ट एड किट और मेडिकल असिस्टेंस फैसिलिटी भी जरूरी है. पीने का साफ पानी और सीसीटीवी कैमरे होंगे.

5. शिकायत निवारण के लिए समिति

गाइडलाइन के अनुसार कोचिंग सेंटर में एक शिकायत निवारण पेटी या रजिस्टर रखा जा सकता है. कोचिंग सेंटर में शिकायतों के निवारण के लिए एक समिति होगी.

6. स्कूल के समय नहीं कर सकेंगे कोचिंग

नई गाइडलाइन के अनुसार स्कूल की क्लासेज के समय विद्यार्थी कोचिंग क्लास नहीं कर सकेंगे. कोचिंग क्लास को विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए एक दिन का साप्ताहिक अवकाश भी सुनिश्चित करना होगा.

कोचिंग संस्था7. कोचिंग संस्थान नहीं लेंगे कोई टेस्टन अब साप्ताहिक अवकाश के अगले दिन कोई टेस्ट नहीं लेंगे. कोचिंग क्लास एक दिन में पांच घंटे से अधिक नहीं होगा. साथ ही यह बहुत सुबह या देर शाम को भी नहीं होगा.

8. कोचिंग संस्थान आयोजित करेंगे काउंसलिंग सेशन

कोचिंग संस्थानों को लाइफ स्किल, साइंटिफिक टेंपरामेंट, रचनात्मकता और फिटनेस, वेलनेस, इमोशनल बॉन्डिंग, मेंटल वेल बीइंग, मोटिवेशन के लिए टीचर, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग सेशन आयोजित करने होंगे.

9. सार्वजनिक नहीं करेंगे टेस्ट के रिजल्ट

नई गाइडलाइन के अनुसार कोचिंग संस्थान अपने द्वारा आयोजित टेस्ट के रिजल्ट को सार्वजनिक नहीं करेंगे. इसका उपयोग सिर्फ छात्रों के प्रदर्शन के नियमित विश्लेषण के लिए ही किया जाना चाहिए.

10. दिव्यांगों के अनुकूल होगा परिसर

कोचिंग संस्थान किसी भी विद्यार्थी के साथ धर्म, जाति, नस्ल, लिंग, जन्म स्थान, वंश आदि के आधार पर भेदभाव नहीं करेंगे. कोचिंग सेंटर की इमारत और आसपास का परिसर दिव्यांगों के अनुकूल होगा

Continue Reading

Previous: छत्तीसगढ़ में 23 जनवरी से होगा ग्रामसभा का आयोजन
Next: प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं भारत के नवीन कानून : मुख्यमंत्री साय

Related Stories

वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी
  • education
  • व्यापार

वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी

June 3, 2026
कौशल विकास से रोजगार की ओर : अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर …
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कौशल विकास से रोजगार की ओर : अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर …

May 22, 2026
पेट्रोल-डीजल होगा बीते दिनों की बात, अब एथेनॉल से ऐसे चलेगी गाड़ियां
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

पेट्रोल-डीजल होगा बीते दिनों की बात, अब एथेनॉल से ऐसे चलेगी गाड़ियां

May 20, 2026

Recent Posts

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • lekh

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष

June 10, 2026
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • education
  • अन्तर्राष्ट्रीय

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ

June 10, 2026
केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित

June 8, 2026
उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • health
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

June 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.