Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • पीडीएस गड़बड़ी : विधायकों की समिति करेगी मामले की जांच
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • व्यापार

पीडीएस गड़बड़ी : विधायकों की समिति करेगी मामले की जांच

NKC News February 6, 2024

पीडीएस चावल घोटाला: चावल चुराया किसी और ने और रिकवरी दूसरे से, जानिए पूरा मामला - Raipur District administration started recovery in case of rigging of rice issued to ration shops under

केंद्र के भेजे चावल में हुई 216 करोड़ रुपये की गड़बड़ी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल में पीडीएस दुकानों में स्टॉक की जाँच का मामला गूंजा. बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक ने मामला उठाते हुए सदन की कमेटी बनाकर मामले की जांच कराने की मांग की. मंत्री दयालदास बघेल ने माना कि गड़बड़ी हुई है. इसके साथ ही उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही. बीजेपी विधायक कौशिक के सवाल के जवाब में खाद मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि पूर्व खाद मंत्री ने 24 मार्च तक स्टॉक सत्यापन पूरा करने की बात कही गई थी, लेकिन उस अवधि में सत्यापन पूरा नहीं किया गया था. उन्होंने बताया कि 216 करोड़ रुपए का चावल का स्टॉक कम पाया गया है. इस पर धरमलाल कौशिक ने कहा कि सदन की कमेटी बनाकर इस मामले की जाँच कराई जाये. केंद्र सरकार के भेजे गये चावल में गड़बड़ी हुई. इस मामले में क्या कार्रवाई की गई. धरमलाल कौशिक के साथ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और राजेश मूणत ने भी कार्रवाई की मांग की. संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विधायकों की कमेटी से इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी.

धरमलाल कौशिक ने इसके पहले सवाल किया कि पूर्व खाद मंत्री ने इसी सदन में पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा था कि 23 मार्च 2022 तक स्टॉक का परीक्षक कर रिपोर्ट पेश की जाएगी, लेकिन रिपोर्ट पेश नहीं किया गया? उन्होंने कहा कि 24 मार्च तक परीक्षण कर जवाब देने की बात कही थी, लेकिन 23 मार्च को ही सत्रावसान कर दिया गया था. इसके बाद कोर्ट में मामला होने की बात कहकर जानकारी छिपाई. चावल में गोरखधंधा चल रहा है.

कौशिक ने कहा कि मार्च 2023 की स्थिति में जो परीक्षण किया गया, उसमें कितनी गड़बड़ी पाई गई? कितना एफ़आईआर दर्ज किया गया? कितना शार्टेज पाया गया? इस पर खाद मंत्री ने कहा कि पूर्व खाद मंत्री ने 24 मार्च तक स्टॉक सत्यापन पूरा करने की बात कही गई थी, लेकिन उस अवधि में सत्यापन पूरा नहीं किया गया था.

Leader of Opposition said, the government could not deposit last year's rice, how will FCI take new rice | छत्तीसगढ़ में धान पर बवाल तेज: नेता प्रतिपक्ष ने कहा, पिछले साल का

धरमलाल कौशिक ने कहा कि विधानसभा में आसंदी ने सत्यापन किए जाने का निर्देश दिया था. ये मामला आसंदी की अवमानना का है. इस पर कार्रवाई होनी चाहिए. अजय चंद्राकर ने कहा कि आसंदी के निर्देश के बाद भी जाँच रिपोर्ट नहीं आई. यह आसंदी की अवमानना है. इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आसंदी का जो भी निर्देश है यह भविष्य में सुनिश्चित किया जाये कि उस पर गंभीरता से कार्यवाही हो.

खाद मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि 216 करोड़ रुपये के स्टॉक में कमी पाई गई. कौशिक ने कहा कि 216 करोड़ की गड़बड़ी हुई है. नियम कहता है कि पीडीएस दुकानों में हर दो महीने में स्टॉक वेरिफ़िकेशन कर यह जानकारी लेनी है कि कितना चावल बचा है. जब नियमों में यह सब लिखा हुआ है तो 216 करोड़ रुपये के चावल की गड़बड़ी कैसे हो गई?

बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा कि मंत्री ने अपने जवाब में कहा कि 216 करोड़ रुपए की अनियमितता हुई है. लेकिन कितने लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई. बीजेपी विधायक राजेश मूणत ने कहा कि केंद्र सरकार ने 28 लाख मीट्रिक टन चावल राज्य की मांग पर दिया. जिस परिवार में तीन व्यक्ति हैं, वहाँ उन्हें अपात्र क्यों किया गया? चार सालों में राशन दुकानों का आडिट नहीं किया गया?

मूणत ने कहा कि गरीबों का चावल खाने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करने का नियम था, लेकिन मामूली जुर्माना कर छोड़ दिया गया. ग़रीबों का चावल खाने वालों के ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. इस पर खाद मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि स्टॉक में अनियमितता पाये जाने पर 221 दुकानों को निलंबित किया गया. 127 लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई है.

Tags: 216 करोड़ रुपये की गड़बड़ी केंद्र के भेजे चावल छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट पीडीएस गड़बड़ी

Continue Reading

Previous: अब वक्त पर किसी से पैसा मांगने की जरूरत नहीं
Next: चार साल से बंद सड़क से आवाजाही चालू कराने में लगे 85 लाख रुपए

Related Stories

वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती
  • छत्तीसगढ़

वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती

June 1, 2026
बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार
  • छत्तीसगढ़

बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार

June 1, 2026
छग में महंगी होगी बिजली
  • छत्तीसगढ़

छग में महंगी होगी बिजली

June 1, 2026

Recent Posts

  • रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद
  • टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर
  • वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती
  • बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार
  • आज का राशिफल

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद
  • krishi

रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद

June 2, 2026
टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर
  • कृषि

टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर

June 2, 2026
वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती
  • छत्तीसगढ़

वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती

June 1, 2026
बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार
  • छत्तीसगढ़

बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार

June 1, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद
  • टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर
  • वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती
  • बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार
  • आज का राशिफल
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.