Skip to content
October 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • किसान आंदोलन से सहमी दिल्ली, बढ़े सब्जियों के दाम
  • krishi
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

किसान आंदोलन से सहमी दिल्ली, बढ़े सब्जियों के दाम

NKC News February 21, 2024

किसानों के आंदोलन से दिल्ली सहमी हुई है। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को लग रहा है कि यदि पिछली बार की तरह किसान दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर आकर जम गए, तो उनका जीना मुहाल हो जाएगा। यदि आंदोलन लंबा चला, तो इससे न केवल दिल्ली आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, बल्कि आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ़ जाएंगे। अभी की स्थिति में ही सब्जियों के दामों में अचानक बढ़ोतरी होने लगी है। दिल्ली के कल-कारखानों में आवश्यक कच्चे माल की सप्लाई बाधित होने से हजारों करोड़ का नुकसान हो चुका है। यदि आंदोलन लंबा चलता है तो इस नुकसान को झेलना मुश्किल हो जाएगा।

इस समय की स्थिति

केंद्र सरकार और किसानों के बीच चार दौर की वार्ता असफल होने के बाद 21 फरवरी को किसानों ने दिल्ली चलो का नारा दे दिया है। इस समय शंभू बॉर्डर पर किसानों का भारी जमावड़ा है। वे दिल्ली की ओर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें रोकने की पूरी कोशिश कर रही है। किसानों-पुलिस बल के जवानों के बीच हल्की-फुल्की झड़पें शुरू हो गई हैं। यदि पुलिस बल किसानों को रोकने में असफल रहते हैं, तो किसान आगे बढ़ेंगे और इससे दिल्ली की स्थिति बेहद नाजुक हो सकती है।

आवागमन में सबसे बड़ी बाधा

अभी इस समय किसानों को दिल्ली में प्रवेश से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर-यूपी बॉर्डर पर फ्लाईओवर के नीचे के रास्ते बंद कर रखे हैं। फ्लाईओवर के ऊपर बीच-बीच में पुलिस बैरिकेडिंग गेट रखे होने से वाहनों का आवागमन बेहद धीमा हो गया है। गाजीपुर सब्जी मंडी के दोनों तरफ एनएच 24 फ्लाईओवर पर दो से तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइनें लग गई हैं। यदि आंदोलन आगे चलता है, तो इससे समस्या बहुत बढ़ सकती है।

सब्जियों के दाम बढ़े

सामान्य तौर पर इस समय सब्जियों का भाव नीचे रहता है। किसानों के खेतों में भारी मात्रा में हरी सब्जियां पैदा होती हैं और वे सीधे या बिचौलियों के माध्यम से इसे आजादपुर, गाजीपुर, केशोपुर सब्जी मंडी तक पहुंचाते हैं। इससे सब्जियों के भाव अपेक्षाकृत कम बने रहते हैं। अभी तक आलू के दाम दस रुपये प्रति किलो तक चल रहे थे, लेकिन किसानों के दिल्ली आने और बॉर्डर सील होने की खबरों के बीच आलू के दामों में अचानक बढ़ोतरी हो गई है। आलू के दाम अचानक 15 से 20 रुपये किलो तक बढ़ गए हैं। यानी सबसे प्रमुख सब्जी आलू के दामों में ही खुदरा मार्केट में डेढ़ से दो गुने तक की वृद्धि हो गई है।

यह असर टमाटर, मटर, शिमला मिर्च जैसी सब्जियों पर भी पड़ा है। टमाटर अब 20 की बजाय 30 रुपये किलो, मटर 20 की बजाय 40 रुपये किलो और शिमला मिर्च 80 से 100 रुपये किलो तक हो गया है। यदि आंदोलन आगे बढ़ा तो इससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। खुद सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि अब सब्जी ले जाने के लिए उन्हें जो ऑटो, ट्रक ले जा रहे हैं, उन्हें सड़क बंद होने के कारण लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे वे डेढ़ से दो गुने तक दाम वसूल रहे हैं। इसका असर सब्जियों की कीमतों पर पड़ रहा है।

कच्चे माल की कमी से भारी नुकसान

ट्रकों की आवाजाही पर असर पड़ने के कारण दिल्ली की फैक्ट्रियों में कच्चे माल की कमी हो गई है। इसके कारण कई जगहों पर फैक्ट्रियों का कामकाज लगभग ठप पड़ गया है, या बहुत सुस्त हो गया है। इससे फैक्ट्री मालिकों और मजदूरों को भारी नुकसान हो रहा है। यदि आंदोलन लंबा चलता है तो इससे बड़ा नुकसान हो सकता है।

Tags: किसान आंदोलन दिल्ली सब्जियों के दाम

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने दिया जन्मदिन पर अनोखा तोहफा
Next कल छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगे अमित शाह

Related Stories

Shallu Jindal Named ‘CSR Person of the Year’ for Work in Women’s Health and Empowerment
  • health
  • राष्ट्रीय

Shallu Jindal Named ‘CSR Person of the Year’ for Work in Women’s Health and Empowerment

October 21, 2026
शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित
  • health
  • life style
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित

October 21, 2026
Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026

Recent Posts

  • आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ
  • पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता
  • 23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में आमसभा को करेंगी संबोधित, वन मंत्री केदार कश्यप ने लिया तैयारियों का जायजा
  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, राजस्व व्यवस्था चरमराई – विनोद चंद्राकर
  • बस किराया बढ़ाकर भाजपा सरकार ने आम यात्रियों के सफर किया महंगा : विनोद चंद्राकर

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ
  • छत्तीसगढ़

आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ

October 24, 2026
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता
  • छत्तीसगढ़

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता

October 21, 2026
23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में आमसभा को करेंगी संबोधित, वन मंत्री केदार कश्यप ने लिया तैयारियों का जायजा

पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, राजस्व व्यवस्था चरमराई – विनोद चंद्राकर
  • छत्तीसगढ़

पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, राजस्व व्यवस्था चरमराई – विनोद चंद्राकर

October 21, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ
  • पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता
  • 23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में आमसभा को करेंगी संबोधित, वन मंत्री केदार कश्यप ने लिया तैयारियों का जायजा
  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, राजस्व व्यवस्था चरमराई – विनोद चंद्राकर
  • बस किराया बढ़ाकर भाजपा सरकार ने आम यात्रियों के सफर किया महंगा : विनोद चंद्राकर
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.