वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि विष्णुदेव सरकार में हर जरूरतमंद को अधिकार, मोदी की गारंटी, भूखा न रहे कोई परिवार। आज जिला जांजगीर-चांपा नये राशनकार्ड बांटते हुए मन भाव विभोर और हर्षपूर्ण रहा। प्रदेश में हर जरूरतमंद को 1 रुपए किलो चावल देने की योजना भाजपा की सरकार में आई थी, भोजन का अधिकार भाजपा की सरकार ने दिया था और इस ऐतिहासिक निर्णय ने प्रदेश से भुखमरी समाप्त करने का काम किया। आज पुनः भाजपा की सरकार बनने के बाद माननीय प्रधानमंत्री श्री जी के नेतृत्व में इस जनकल्याणकारी योजना के तहत बने राशन कार्डों का वितरण करना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्यपूर्ण है।








