

जेवर और 3 लाख रुपए भी गायब
हालांकि वयस्क होने के कारण पुलिस इन महिलाओं की खोजबीन में ज्यादा रूचि नहीं ले रही है। घटना के पीछे पारिवारिक झगड़े को कारण माना जा रहा है। मामला कोतवाली थानांतर्गत मोतीसागर पारा का है। बताया जाता है कि लापता महिलाएं अपने साथ घर के जेवरात और लगभग तीन लाख रुपए भी ले गई हैं। घटना के पीछे कारण स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि क्षेत्र में रहने वाली ज्योति सिंह, मीरा सिंह और रजनी सिंह लापता है।
ज्योति रजनी की बड़ी बहन है जबकि मीरा घर की बड़ी बहू है। ज्योति अपना 6 माह का बच्चा भी छोड़कर चली गई है। परिवार के सदस्य ने बताया है कि तीनों महिलाएं घर से अपना जेवरात और लगभग तीन लाख रुपए भी ले गई हैं। यह घटना 17 मार्च की बताई जा रही है। तीनों महिलाएं घर से बाजार जाने की बात कहकर निकलीं थीं, इसके बाद घर नहीं लौटीं। हालांकि परिवार की ओर से घटना के पीछे किसी विवाद से इंकार किया गया है। परिवार ने अपने स्तर पर महिलाओं की खोजबीन की, कोई जानकारी नहीं मिली तो कोतवाली थाना को सूचना दी। पुलिस मामले की पतासाजी कर रही है। तीनों महिलाओं की जानकारी नहीं मिली है।
पता बताने पर 20 हजार इनाम देगा परिवार
इधर पीड़ित परिवार ने लापता तीनों महिलाओं का पता बताने वालों को 20 हजार रुपए इनाम देने की बात कही है। उधर पुलिस का कहना है कि लापता महिलाओं की खोजबीन की जा रही है। इसमें परिवार की भी मदद ली जा रही है।
