Skip to content
July 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • भूपेश को ऐसे हराना है कि राजनांदगांव की तरफ देख भी न सके…: मुख्यमंत्री साय
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भूपेश को ऐसे हराना है कि राजनांदगांव की तरफ देख भी न सके…: मुख्यमंत्री साय

NKC News April 6, 2024

कवर्धा. कवर्धा में आयोजित चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांग्रेस और भूपेश बघेल पर खूब बरसे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने 5 साल के शासनकाल में कवर्धा को अशांत कर दिया था. यहां के तत्कालीन विधायक मोहम्मद अकबर के शह पर सनातनियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया, हिंदू ध्वज का अपमान किया गया. भुनेश्वर साहू की हत्या हुई. पिछले पांच वर्षों में कवर्धा ने क्या-क्या नहीं देखा. लेकिन कवर्धा की जनता ने भी बता दिया कि जीत हमेशा सत्य की होती है, सनातन की होती है. यहां से कांग्रेस को उखाड़ फेंका और अब भूपेश बघेल को भी ऐसे हराना है, जिससे कि वो दोबारा राजनांदगांव की तरफ देख भी न सके.

साय ने पिछली कांग्रेस सरकार को लूट और घोटाले की सरकार बताते हुए कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था. 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए. प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया. नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए. उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया. महादेव एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा है. उनके इस कृत्यों को देखते हुए राजनांदगांव लोकसभा की जनता ने उसे भगाने के लिए पूरी तरह से कमर कस लिया है. कांग्रेसियों को फिर से मजा चखाना है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं. कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं. ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है. अब प्रदेश में भाजपा की सुशासन की सरकार है. साय ने कहा कि हमारी सरकार में मोदी की गारंटी का सारा काम सांय-सांय हो रहा है और चुनाव के बाद भी सांय-सांय करेंगे. भाजपा के सुशासन को देखकर कांग्रेस का बाय-बाय हो जा रहा है. कांग्रेस में भगदड़ मची है, जिससे उनके नेता उलूल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि शांत स्वभाव के नेता चरणदास महंत भी प्रधानमंत्री पर कुछ भी अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं. ये सब कांग्रेस में हार की हताशा को बताता है.

विष्णु देव साय ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 3 महीने 23 दिन उनकी सरकार को हुए हैं. उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं. शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी. 12 लाख किसानों का 2 साल का बकाया बोनस दिया. पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपा और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी. साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है. साय ने रामलला दर्शन योजना की याद दिलाते हुए जनता से कहा कि उनकी सरकार राम भक्तों को भांचा राम से मिलाने का काम कर रही है.

साय ने कहा कि ये चुनाव मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है, इसलिए आप सभी से आगामी 26 अप्रैल को कमल छाप पर बटन दबाकर भाई संतोष पांडेय को पुनः सांसद बनाकर दिल्ली भेजने का आग्रह करने आया हूं. आप सभी से जीत का आशीर्वाद मांगने आया हूं. जनसभा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा, लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडेय, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायकगण भावना बोहरा, ईश्वर साहू भी उपस्थित थे.

मुख्यमंत्री ने भाजपा के स्थापना दिवस पर दी अपनी शुभकामनाएं

जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपस्थित विशाल जनसमूह को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि आज के ही दिन मुंबई के शिवाजी पार्क में भाजपा की स्थापना हुई थी, जिसके संस्थापक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी थे, मैं उनको कोटिशः नमन करता हूं. अटल ने कहा था- अंधेरा छंटेगा, सूरज उगेगा, कमल खिलेगा और कमल खिल गया, छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार बन गई.

मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा प्रवेश के लिए लगा कांग्रेसियों का तांता

साय ने कहा कि जनसभा में फिर एक बार कांग्रेसियों में भाजपा प्रवेश के लिए उत्साह देखने को मिला. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रहे चंद्रशेखर शुक्ला और जोगी कांग्रेस के नेता जनपद सदस्य अश्वनी यदु ने अपने 250 सदस्यों के साथ भाजपा प्रवेश किया.

Tags: भूपेश मुख्यमंत्री साय राजनांदगांव हराना

Continue Reading

Previous: सड़क निर्माण के कारण बंद कर दिया बोरवेल, पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे ग्रामीण
Next: लोकसभा चुनाव 2024: बस्तर में पहली बार महिला कर्मचारियों के जिम्मे होगी 125 मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी

Related Stories

रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • छत्तीसगढ़

रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू

July 20, 2026
बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ
  • छत्तीसगढ़

बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ

July 19, 2026
अबूझमाड़ के कोहकापार में खुला पहला स्कूल, नदी-नाले, पहाड़ और जंगल पार कर कलेक्टर पहुंचीं, बच्चों को पढ़ाया
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के कोहकापार में खुला पहला स्कूल, नदी-नाले, पहाड़ और जंगल पार कर कलेक्टर पहुंचीं, बच्चों को पढ़ाया

July 19, 2026

Recent Posts

  • अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?
  • सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर
  • रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • मनोरंजन

अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल

July 20, 2026
प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?
  • मनोरंजन

प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?

July 20, 2026
सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर

July 20, 2026
रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • छत्तीसगढ़

रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू

July 20, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?
  • सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर
  • रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.