Skip to content
October 19, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • लोकसभा चुनाव 2024: बस्तर में पहली बार महिला कर्मचारियों के जिम्मे होगी 125 मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी
  • popular
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

लोकसभा चुनाव 2024: बस्तर में पहली बार महिला कर्मचारियों के जिम्मे होगी 125 मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी

NKC News April 6, 2024

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. जहां एक ओर राजनीतिक पार्टियां अपने प्रचार में जुटी हुई है. तो वहीं निर्वाचन आयोग भी युद्धस्तर पर इसकी तैयारियां कर रहा है. इसी कड़ी में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले आज जगदलपुर पहुंची. जहां वे मतदाता जागरूकता रैली में शामिल हुई और लोगो को मतदान के प्रति प्रेरित किया। वहीं जगदलपुर में विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया.

मतदाता जागरूकता रैली के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि सभी जागरूक नागरिक मतदान दिवस को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के साथ ही अन्य लोगों को भी मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक कर वोट डालने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने विगत विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदाताओं की जागरूकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि बस्तर संभाग में कई सालों का मतदान प्रतिशत का रिकार्ड तोड़कर आप लोगों ने नया कीर्तिमान स्थापित किया. प्रदेश के इस वनांचल में मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए जो उत्साह प्रदर्शित किया गया, वह छत्तीसगढ़ के अन्य क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए भी प्रेरणादायक है.

मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मतदाता जागरूकता रैली कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना कंगाले ने मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और रैली में शामिल दिव्यांगजनों को पुष्प भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने रैली में शामिल सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई. मतदाता जागरूकता रैली शहीद पार्क से प्रारंभ होकर हाता ग्राउंड पहुंचा, जहां पर रैली का समापन मानव श्रृंखला बना कर किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय बोली में 19 अप्रैल को मतदान करने का संदेश दिया गया.

जिले के 125 मतदान केंद्रों को संभालेगी महिलाएं – कलेक्टर
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के कारण 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था. उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा निर्वाचन में जिले के 125 मतदान केंद्रों के लिए महिला कर्मचारियों का मतदान दल बनाया गया है. उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के तहत सभी ग्राम पंचायतों, हाट बाजारों में मतदाता जागरूकता अभियान करने की जानकारी भी दी.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज बस्तर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जगदलपुर में विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं से डोर-टू-डोर सम्पर्क कर मतदाता पर्ची वितरित करने सहित मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए. साथ ही मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए शहर के चौक-चौराहों पर मतदाता सेल्फी बूथ बनाने के निर्देश दिए, ताकि मतदाता मतदान करने के लिए प्रोत्साहित हो सके. उन्होंने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों चित्रकोट एवं तीरथगढ़ जलप्रपात के समीप सेल्फी पाइंट बनाकर मतदाताओं को मतदान में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने जगदलपुर शहर के भगतसिंह हायर सेकंडरी स्कूल पथरागुड़ा, हाईस्कूल केवरामुण्डा, स्वामी आत्मानन्द स्कूल संजय मार्केट, दन्तेश्वरी कन्या महाविद्यालय शांति नगर में स्थापित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए मतदाताओं की संख्या, नये मतदाताओं के जोड़े गए नाम, ईपिक कार्ड प्रदाय, मतदाता पर्ची वितरण की जानकारी ली और विगत विधानसभा निर्वाचन की तुलना में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयास करने निर्देशित किया.

मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का लिया जायजा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने मतदान केन्द्रों में पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया तथा ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं के लिए छाया एवं पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को मतदान करने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निःशुल्क दिव्यांग रथ भी संचालित करने पर बल देते हुए कहा कि उन्हें मतदान के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में उनकी मांग पर घर से मतदान केन्द्र और मतदान केन्द्र तक सुगम आवागमन सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, नगर निगम आयुक्त हरेश मण्डावी , वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता सहित अन्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, तृतीय लिंग के सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

Tags: 125 मतदान केंद्रों बस्तर महिला कर्मचारियों के जिम्मे लोकसभा चुनाव

Post navigation

Previous भूपेश को ऐसे हराना है कि राजनांदगांव की तरफ देख भी न सके…: मुख्यमंत्री साय
Next भाजपा स्थापना दिवस पर बृजमोहन अग्रवाल ने किया वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित

Related Stories

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026

Recent Posts

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर

October 12, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.