

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचार के लिए प्रत्याशी नए-नए तरीके अपना रहे हैं। छत्तीसगढ़ में आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। रायपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विकास उपाध्याय ने तेज गर्मी और इन दिनों हो रही बारिश के बीच पिछले एक माह से चुनावी रथ को ही अपना घर बना रखा है। बता दें कि विकास उपाध्याय का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से है। रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 7 मई को मतदान होगा।
