छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने तकनीकी और नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथियों को लेकर नया संशोधन जारी किया है। पहले प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (पीईटी) 6 जून को होने वाली थी, जिसको आगे बढ़ाकर 13 जून कर दिया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रवेश परीक्षा तिथि में बदलाव किए गए हैं।

इसमें इंजीनियरिंग के साथ आर्किटेक्चर और डेयरी टेक्नोलॉजी विषय चुनने वाले परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके बाद शाम की पाली में व्यापमं फार्मेसी में प्रवेश के लिए पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा लेगा। वहीं पॉलीटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए पीपीटी प्रवेश परीक्षा 23 जून को होगी। कृषि विश्वविद्यालय और कामधेनु विश्वविद्यालय के डिप्लोमा और डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पीएटी-पीवीपीटी परीक्षा 16 जून को कराई जाएगी। इस तरह व्यापमं ने कुछ परीक्षाओं का शेड्यूल बदला है वहीं कुछ परीक्षाओं की तिथियां यथावत रखी है।
इस तरह बदल गईं परीक्षा तिथियां
प्री-एमसीए 30 मई 13 जून
पोस्ट बेसिक नर्सिंग 30 मई 7 जुलाई
एमएससी नर्सिंग 30 मई 7 जुलाई
प्री-बीएड 2 जून 30 जून
प्री-डीएलएड 2 जून 30 जून
पीईटी 6 जून 13 जून
पीपीएचटी 6 जून 13 जून
बीएससी नर्सिंग 13 जून 7 जुलाई
पीएटी, पीवीपीटी 16 जून यथावत
पीपीटी 23 जून यथावत
टीईटी पात्रता परीक्षा 23 जून यथावत
