Skip to content
July 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • सीएम साय ने रॉकेट की स्पीड से सरकार चलाई: पीएम मोदी
  • popular
  • Trending
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सीएम साय ने रॉकेट की स्पीड से सरकार चलाई: पीएम मोदी

NKC News April 24, 2024

अंबिकापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने जब मुझे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था तब अंबिकापुर में ही आपने लाल किला बनाया था, और जो कांग्रेस का इकोसिस्टम है आए दिन मोदी पर हमला करने के लिए जगह ढूंढते रहते हैं। पूरी टोली ने उस समय मुझ पर बहुत हमला बोला था की लाल किला कैसे बनाया जा सकता अभी तो प्रधानमंत्री का चुनाव बाकी है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैंने कुछ महीने पहले आपसे छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का भ्रष्टाचारी पंजा हटाने के लिए आशीर्वाद मांगा था। आपने बात का मान रखा और भ्रष्टाचारी पंजे को साफ कर दिया। सरगुजा के आदिवासी समाज की संतान छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बना है। छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार कर रहा है। बहुत कम समय में सीएम साय ने रॉकेट की स्पीड से सरकार चलाई है। उन्होंने विष्णु देव साय सरकार के नेतृत्व में पूरी होने वाले गारंटी का जिक्र किया।
घोटालेबाजों पर हो रहा है एक्शन
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस तरह कांग्रेस के घोटालेबाजों पर एक्शन हो रहा है। यह पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि जब मैं विकसित भारत कहता हूं तो कांग्रेस वालों का और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया तो कुछ ताकतों का खेल ही बिगड़ जाएगा। आज अगर भारत आत्मनिर्भर बन गया तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वह भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं। ऐसी कांग्रेस सरकार जो आपस में लड़ती रहे, घोटाले करती रहे।
देश को तबाह करने का कांग्रेस का रहा इतिहास- पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सत्ता के लालच में देश को तबाह करने का रहा है। देश में आतंकवाद फैला। कांग्रेस का कुशासन और लापरवाही यही कारण है कि देश बर्बाद होता रहा है। आज भाजपा सरकार आतंकवाद, नक्सलवाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस हिंसा फैलाने का समर्थन कर रही है। कांग्रेस नक्सलियों के मारे जाने पर उन्हें शहीद कहती है, ऐसे में जवानों का अपमान है। कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता नक्सलियों के मारे जाने पर आंसू बहाती हैं। ऐसी करतूत के कारण कांग्रेस देश का भरोसा खो चुकी है। आज मैं सरगुजा में कांग्रेस की मुस्लिम लीग सोच को देश के सामने रखना चाहता हूं। कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर हमला बोलते हुए कहा कि मेनिफेस्टो में मुस्लिम लीग की छाप है।
कांग्रेस ने कभी नहीं की महापुरुषों की परवाह
पीएम मोदी ने कहा कि जब संविधान बन रहा था तब काफी विचार के बाद, देश के सभी बुद्धिमान लोगों के चिंतन मनन के बाद बाबा साहब अंबेडकर के नेतृत्व में फैसला लिया गया था कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा, आरक्षण होगा तो मेरे दलित भाई बहनों के लिए होगा मेरे आदिवासी भाई बहनों के लिए होगा लेकिन धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं होगा। लेकिन बोर्ड बैंक की भूखी कांग्रेस ने कभी इन महापुरुषों की बातों की परवाह नहीं की है। कांग्रेस ने कुछ वर्षों पहले आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया। फिर कांग्रेस ने इसको पूरे देश में लागू कर करने की योजना बनाई। इन लोगों ने धर्म के आधार पर 15% आरक्षण की बात कही और यह भी कहा की एससी, एसटी, ओबीसी का जो कोटा है उसी में से कम करके धर्म के आधार पर कुछ लोगों को आरक्षण दिया जाए। 2009 के अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने यही किया था।

कर्नाटक में धर्म के आधार पर लागू किया आरक्षण- पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि कई साल पहले कांग्रेस ने कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण लागू कर दिया था जब वहां बीजेपी सरकार आई तो हमने संविधान के विरुद्ध कांग्रेस ने जो निर्णय किया था उसे उखाड़ कर फेंक दिया। कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय में जितनी भी जातियां हैं सबको ओबीसी कोटा में डाल दिया और ओबीसी बना दिया। कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की हत्या की है।
साहबजादे हर घर की तिजोरी का एक्सरा कराएंगे-पीएम
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही आरक्षण की रक्षा कर सकती है। कांग्रेस की नजर आरक्षण पर ही नहीं बल्कि आपकी कमाई पर आपके मकान दुकान पर भी है। कांग्रेस के साहबजादे का कहना है कि हर घर की तिजोरी का एक्सरे करेंगे। जो बहनों के पास जेवर गहने होते हैं कांग्रेस उनकी भी जांच कराएगी। कांग्रेस कहती है कि सत्ता में आने के बाद क्रांतिकारी कदम उठाएंगे। यह सपना ना देखो देश की जनता आपको ऐसा मौका देखने नहीं देगी। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक के बाद एक खतरनाक इरादे खुलकर सामने आ रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि वह इन्हेरिटेंस टैक्स लगाएगी। माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी कांग्रेस टैक्स लगाएगी। कांग्रेस का मंत्र है कांग्रेस की लूट। जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी। कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी। जब आप जीवित नहीं रहेंगे तब कांग्रेस आपके ऊपर इन्हेरिटेंस का बोझ लाद देगी।

Tags: इतिहास कांग्रेस तबाह देश परवाह पीएम मोदी महापुरुषों रॉकेट सरकार चलाई सीएम साय स्पीड

Continue Reading

Previous: केसीसीएल कंपनी के अधिकारीयों ने अपने ही कर्मचारी की पिटाई कर फोड़ा सिर
Next: गड़बड़ा गया है मोदी जी का मानसिक स्वास्थ्य: पूर्व सीएम बघेल

Related Stories

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट
  • राष्ट्रीय

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट

July 18, 2026
CM साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • छत्तीसगढ़

CM साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

July 18, 2026
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

July 16, 2026

Recent Posts

  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट
  • CM साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान
  • भक्ति, संस्कृति और सेवा का अनुपम संगम बना रायपुर — गायत्री नगर से निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने निभाई ‘छेरा पहरा’ की ऐतिहासिक परंपरा
  • छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने “जोहार जगन्नाथ” में की महाआरती, “मिस रायपुर सीजन-2” के पोस्टर का किया विमोचन

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट
  • राष्ट्रीय

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट

July 18, 2026
CM साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • छत्तीसगढ़

CM साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

July 18, 2026
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

July 16, 2026
भक्ति, संस्कृति और सेवा का अनुपम संगम बना रायपुर — गायत्री नगर से निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने निभाई ‘छेरा पहरा’ की ऐतिहासिक परंपरा

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट
  • CM साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान
  • भक्ति, संस्कृति और सेवा का अनुपम संगम बना रायपुर — गायत्री नगर से निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने निभाई ‘छेरा पहरा’ की ऐतिहासिक परंपरा
  • छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने “जोहार जगन्नाथ” में की महाआरती, “मिस रायपुर सीजन-2” के पोस्टर का किया विमोचन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.