Skip to content
October 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूट कर कंगाल बना दिया: मुख्यमंत्री साय
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूट कर कंगाल बना दिया: मुख्यमंत्री साय

NKC News April 28, 2024

CM साय ने एक दिन में तीन लोकसभाओं में ली जनसभाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार भी अपने चुनावी अभियान की तूफानी गति जारी रखी. रायगढ़ के कापू, जांजगीर-चांपा के पहरिया और बिलासपुर के बेलगहना में भारी जनसमूह के बीच उन्होंने कांग्रेस की जम कर धुलाई की. कांग्रेस शासनकाल को शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन और डीएमएफ घोटालों मे घेरा और कहा कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को लूट कर कंगाल बना दिया. छत्तीसगढ़ को अत्याचार, भ्रष्टाचार और अपराध को गढ़ बना दिया था. सीएम साय ने केंद्र के दस वर्षों के विकास और छत्तीसगढ़ में तीन महीने में पूरी हुई मोदी की गारंटी पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा.रायगढ़ के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र कापू में विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस ने प्रदेश को विकास की दृष्टि से बहुत पीछे छोड़ दिया था. 36 वादे में एक भी वादे को उसने ठीक से पूरा नहीं किया. सिर्फ घोटाला किया। वे नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए. उन्होंने कहा कि यही कारण था कि छत्तीसगढ़ की जनता ने पिछले चुनाव में कांग्रेस को आउट कर दिया और इस बार भी क्लीन बोल्ड होगी.

अपने पुराने संसदीय क्षेत्र रायगढ़ के धरमजयगढ़ (कापू) के लोगों से सीएम साय ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से मुझे रायगढ़ लोकसभा से लगातार 20 वर्ष सांसद बनने का मौका मिला. इसके लिए आप सभी का हृदय से आभार. उन्होंने कहा कि आज मैं अपने परिवार के बीच आया हूँ और आप सभी से आग्रह करने आया हूं कि हम सबको विकसित भारत बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना होगा, जिसके लिए आप सभी आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाएं और राधेश्याम राठिया को सांसद बनाकर दिल्ली भेजें.

आंधी-तूफ़ान के बीच चलती रही कापू में जनसभा

आज लगभग 12 बजे रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के धरमजयगढ़ स्थित पहाड़ी इलाके कापू पहुंचे विष्णु देव साय को आंधी-तूफ़ान का सामना करना पड़ा। बारिश भी होती रही मगर मुख्यमंत्री और जनसभा के लिए आई भारी भीड़ पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. निर्विघ्न तरीके से मुख्यमंत्री ने अपना उद्बोधन पूरा किया.

कांग्रेस ने आदिवासियों का कोई विकास नहीं किया

जांजगीर-चांपा के पहरिया में मुख्यमंत्री ने पूर्व भूपेश सरकार को महादेव एप घोटाले में घेरा. उन्होंने सरकारी संरक्षण और सहयोग से प्रदेश में चलाए गए सट्टे-जुए के कारोबार को छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य बताया. भूपेश बघेल को जिम्मेदार बताते हुए उन्होंने कहा कि महादेव सट्टा एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा है और एफआईआर भी दर्ज हुई है. बहुत से कांग्रेसी नेताओं के ऊपर न केवल एफआईआर है बल्कि ज्यादातर जेल की चक्की पीस रहे हैं. बड़े-बड़े अधिकारी जिन्होंने भ्रष्टाचार में सरकार का सहयोग किया उन्हें डेढ़-डेढ़ साल से जमानत नहीं मिल रही है.

सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों का कोई विकास नहीं किया. उसे केवल बंधुआ मजदूर समझा, वोट बैंक समझा. जबकि भाजपा ने आदिवासियों का भरपूर सम्मान किया, कर रही है और आगे भी करेगी. उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी ने आदिवासियों के हित के लिए अलग से आदिम जाति कल्याण मंत्रालय बनाया, जहाँ आदिवासी मंत्री पदभार संभालते हैं और बजट की कोई कमी नहीं होती है. आज एक आदिवासी परिवार की बेटी, बहन द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति हैं. इसलिए हम कह सकते हैं कि आदिवासियों का हित भाजपा में ही सम्भव है.

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आदिवासियों की सबसे पिछड़ी जनजाति कोरवा, बिरहोर, बैगा, कमार, अबूझमाड़िया जनजाति के लोगों के लिए पीएम जनमन योजना लागू की है. वन धन योजना लागू कर आदिवासियों को वनोपज का ऊँचा दाम देने का काम किया है. सरकार की सारी सुविधाएं पहुंचाने का काम किया है.

भाजपा के संकल्प पत्र में गरीबों के लिए बहुत कुछ

तूफानी दौरा करते हुए शाम को बिलासपुर के बेलगहना पहुंचे विष्णु देव साय ने यहाँ भी विशाल आमसभा को संबोधित किया. अपने उद्बोधन में उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र का हवाला देते हुए कहा कि हम अपने संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी भी कहते हैं. मोदी सरकार में पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ पीएम आवास बने, अगले पांच साल में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाना है. अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा. मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा. अब पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस घर-घर तक पहुंचाई जाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती. विष्णुदेव साय ने रायगढ़ लोकसभा के लिए राधेश्याम राठिया, जांजगीर-चांपा के लिए कमलेश जांगड़े और बिलासपुर के लिए तोखन साहू के पक्ष में जमकर मतदान करने को कहा.

सभाओं का जोर – विष्णु चहुँ ओर

गत बीस मार्च से आज 28 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ में पैंतालीस जनसभाएं मुख्यमंत्री ने ली हैं. जबकि छत्तीसगढ़ के बाहर मध्यप्रदेश और ओडिशा में छः आमसभाएं और रोड शो की कमान संभाली है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन की दृष्टि से भी अगर देखें तो उन्होंने कुल बारह कार्यकर्ता सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दी है. सामाजिक सम्मेलनों की यदि बात करें तो लगभग 22 बड़े सामाजिक सम्मेलनों को विष्णुदेव साय संबोधित कर चुके हैं. कुल मिलाकर चालीस दिन में 85 से ज्यादा बार उन्होंने जनता के समक्ष अपनी बात रखी है. मुख्यमंत्री अब तक जिन लोकसभाओं में चुनाव संपन्न हो चुके हैं वहां के प्रत्येक विधानसभा में कम से कम एक जनसभा ली है. कुल मिलाकर विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है. आत्मविश्वास से भरपूर मुख्यमंत्री सभी ग्यारह लोकसभा सीट जीतने के पार्टी आश्वस्त लगते हैं.

पूरी कांग्रेस पार्टी कंफ्यूज है

कापू में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राहुल गांधी ही नहीं पूरी कांग्रेस पार्टी कंफ्यूज है. कांग्रेस की स्थिति यह है कि देश में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उसे प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं. छत्तीसगढ़ जैसे प्रदेश में ही हजारों कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया है. यह सिलसिला लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए अनुकूल स्थिति है और सभी ग्यारह लोकसभा सीटों पर भाजपा जीतेगी.

नक्सल मुद्दे पर दीपक बैज के यह कहे जाने पर कि प्रदेश सरकार की रणनीति स्पष्ट नहीं है के जवाब में सीएम साय ने कहा कि हमारी नीति पूरी तरह स्पष्ट है. नक्सलवाद से हम मजबूती से लड़ रहे हैं. हमारे पास विकल्प खुले हैं। यदि नक्सली गोली-बारुद की भाषा बोलेंगे तो उसे उस भाषा में जवाब मिलेगा. यदि मुख्यधारा में शामिल होना चाहेंगे तो उनके लिए पुनर्वास नीति लागू होगी.

Tags: CM साय कांग्रेस छत्तीसगढ़ जनसभाएं लूट कर कंगाल लोकसभाओं

Post navigation

Previous बृजमोहन ने आरंग विधानसभा क्षेत्र में किया जनसंपर्क
Next शादी के बाद पहली बार पति संग बाहर निकलीं आरती सिंह, लोगों को पसंद आया आरती सिंह का लुक

Related Stories

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026

Recent Posts

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर

October 12, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.