Skip to content
September 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • नाम जुड़वाने जनपद गए तो लौटाया, शाखा ने भी न सुनी, दो जून की रोटी के लिए 70 साल की महिला लगा रही चक्कर
  • popular
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • व्यापार

नाम जुड़वाने जनपद गए तो लौटाया, शाखा ने भी न सुनी, दो जून की रोटी के लिए 70 साल की महिला लगा रही चक्कर

NKC News May 2, 2024

cg news, cg hindi news, Chhattisgarh news, Latest cg news, raipur news, Gariaband news, Gariaband hindi hindi news, Latest cg news,

गरियाबंद: देखो साहब मैं जिंदा हूं.. गांव के सरपंच-सचिव मुझे मरा हुआ बता रहे हैं। राशन कार्ड से मेरा नाम तक कटवा दिया है। दो जून की रोटी के लाले पड़ गए हैं। बुजुर्ग हूं। शरीर में अब इतनी ताकत नहीं बची कि सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटकर न्याय की गुहार लगाऊं। कैसे साबित करूं साहब कि अब भी मेरी सांसें चल रहीं हैं। मैं अब भी जिंदा हूं।

यह दर्द है फिंगेश्वर ब्लॉक के सेमराडीह गांव में रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग गैंदी बाई का। कैसे टेबल पर बैठे-बिठाए सरकारी काम किए जाते हैं, गैंदी इसका जीता-जागता उदाहरण है। हुआ यूं कि ग्राम पंचायत ने पिछले महीने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जनपद को जानकारी भेजकर राशन कार्ड से नाम भी कटवा दिया। अब खुद को जिंदा साबित करने वे दर-दर की ठोंकरे खा रही हैं। जानकारी मिलने पर पत्रिका मौके पर पहुंचा। गैंदी बाई की उम्र इतनी अधिक हो चुकी है कि वे ठीक से बोलने और सुनने में भी असमर्थ हैं। पत्रिका से बातचीत में उन्होंने बताया, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। इस महीने जब सरकारी राशन दुकान गईं तो पता चला कि वह मर चुकी हैं। कार्ड से उनका नाम काट दिया गया ह। अब उन्हें राशन नहीं मिलेगा। जीते-जी खुद को मरा हुआ साबित किए जाने से वे हतप्रभ थीं। उन्होंने कई दफे कहा कि सामने ही तो खड़ी हूं। जिंदा हूं। इस पर उन्हें जवाब मिला कि ग्राम पंचायत जाइए। वहीं से आपको मृत घोषित किया गया है।
मामले में प्रशासन की लापरवाही भी उजागर हुई है। बताते हैं कि राशन नहीं मिलने के बाद गैंदी बाई के परिवारवाले शिकायत लेकर सरपंच-सचिव के पास गए थे। इसके बाद सरपंच वापस नाम जुड़वाने जनपंद दफ्तर गए। यहां से उन्हें बिना काम किए ही लौटा दिया गया। फिर परिवार गैंदी बाई को लेकर जिला मुख्यालय गरियाबंद स्थित खाद्य शाखा लेकर गए। यहां भी उन्हें केवल यही बताया गया कि ग्राम पंचायत से जारी सूची के आधार पर ही उनका नाम राशन कार्ड से काटा गया है। जीता-जागता आदमी अपने जीवित होने का प्रमाण दे रहा है, खाद्य शाखा के अफसरों ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया।
ये कैसा खौफ…साहब बुरा मान गए तो हम फंसेंगे
प्रशासन जनता की सेवा और सहायता के लिए काम करता है। काम अगर गलत हो या सही तरीके से न किया जाए तो लोकतंत्र में आवाज उठाने की पूरी आजादी भी है। फिर न जाने क्यों लोग खुद के साथ गलत होने पर भी कुछ बहने से कतराते हैं। दरअसल, इस मामले को लेकर हमने तब पीड़ित बुजुर्ग के परिवारवालों से बात करने की कोशिश की तो उनका कहना था, मत छापिए। साहब बुरा मान गए तो फालतू में फंस जाएंगे। नाम न छापने की शर्त पर भी सिर्फ इतना ही कहा कि सेल्समैन ने राशन देने से मना कर दिया था। पूछने पर बताया कि गैंदी बाई का देहांत हो गया है। जबकि, वे जीवित हैं।
गलती यहां… 11 मृत लोगों में गैंदी का नाम जोड़ दिया, सूची भी जारी कर दी
पत्रिका की पड़ताल में पता चला कि इस लापरवाही के लिए सीधे तौर पर ग्राम पंचायत जिम्मेदार है। सरकारी राशन दुकान को ग्राम पंचायत रोहिना ने 11 मृत लोगों की सूची भेजी थी। इसमें जीवित गैंदी बाई का नाम भी जोड़ दिया गया था। ये गलती किससे हुई, ये जो जांच होने पर ही पता चलेगा। लेकिन, इसमें सरपंच और सचिव की भी बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। मृत लोगों की यह सूची पहले सरपंच और सचिव के पास गई थी। उनके हस्ताक्षर के बाद ही सूची राशन दुकान को भेजी गई। सेल्समैन ने इसी आधार पर गैंदी बाई को खाली हाथ लौटा दिया।
जिम्मेदारों ने कहा…
ग्राम पंचायत रोहिना की सचिव दीनूराम यदु ने बताया कि गैंदी बाई का नाम शायद वापस राशन कार्ड में जोड़ दिया गया है। आप सरपंच से पता करवा लीजिए। हम मान रहे हैं कि हमारी गलती है। जल्दबाजी में ऐसा हो गया था।
राशन वितरक पवन कुमार महिलांगे ने कहा कि ग्राम पंचायत ने मृत लोगों की जो सूची भेजी थी, उसमें गैंदी बाई का नाम भी था। इसी आधार पर राशन रोका। कौन जिंदा है और कौन नहीं! ये ग्राम पंचायत जाने। मृतकों की सूची वहीं से जारी होती है।

Tags: 70 साल की महिला की रोटी दो जून लगा रही चक्कर

Post navigation

Previous पीएमश्री योजना का असर: पढ़ाई का लेवल भी सुधरा
Next आपके वोट से भाजपा जनकल्याण के स्कीम बनाती है, जबकि कांग्रेस स्कैम करती है: सीएम विष्णुदेव

Related Stories

Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records

September 12, 2026
दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 12, 2026
नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026

Recent Posts

  • Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records

September 12, 2026
दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 12, 2026
नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.