अभनपुर/रायपुर।अभनपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत रवेली में 15 वे वित्त में सरपंच व सचिव ने मिलकर बड़ा घोटाला कर दिया है। प्राप्त दस्तावेजों के मुताबिक रवेली में 15 वे वित्त में बिना भौतिक सत्यापन के लाखों रुपए फर्जी आहरण कर दिया है।दस्तावेजों में दिख रहा घोटाला
दरअसल रवेली के सरपंच चंद्रकांत सोनकर व सचिव हेमचंद साहू ने वर्ष 2021 से लेकर 15 वे वित्त के तहत निर्माण कार्यों ने लाखों रुपए आहरण किया है।15 वे वित्त के अंतर्गत रवेली में सीसी रोड़ 3 लाख रूपए , कंक्रीटीकरण कार्य 5 लाख रुपए,जीर्णोधार लागत 2.5 लाख, सीसी रोड़ में 5 लाख 20 हज़ार की राशि बिना ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ के सत्यापन से फर्जी आहरण कर बंदरबांट कर लिया।वहीं सरपंच व सचिव का घोटाला यहीं नहीं रुका,प्राप्त दस्तावेजों में इन कार्यों के अलावा 15 वित्त के अंतर्गत लगभग 62 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का मूल्यांकन और सत्यापन का अता पता ही नही है।सचिव ने बताया:दस्तावेज और तो नहीं जो भी है मिलकर कर लेते हैं
जब पब्लिक स्वर ने सचिव को संपर्क कर दस्तावेजों के बारे में पूछा तो सचिव हेमचंद ने कहा कि कुछ कार्यों में सत्यापन तो नही हुआ है लेकिन पैसे निकाले गए वहीं 62 लाख रुपए के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी पर सचिव ने बगले झांकते हुए कहा कि पंचायत में उन कार्यों से संबंधित सत्यापन,मूल्यांकन की कोई भी दस्तावेज नहीं है।ग्रामीणों के मुताबिक तो जनपद पंचायत के कुछ अधिकारी इसमें मिलीभगत कर पैसे डकार रहे हैं चूंकि गांव में निर्माण कार्यों का स्तर निम्न है।हम तो डूबे तुम्हे भी ले डूबेंगे सनम:बैक डेट में सत्यापन करवाने जुटेसूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब सरपंच और सचिव को भनक लगते ही दोनों मिलकर बैक डेट में जनपद पंचायत के एसडीओ से सत्यापन करवा कर अधिकारियों की कलम फंसाने जुट गए हैं जबकि पब्लिक स्वर के पास सभी दस्तावेज मौजूद है जिसपर सत्यापन मूल्यांकन तक नही किया गया है। अधिकारियों ने भी बैक डेट में सत्यापन करनेअब बड़ा सवाल है कि भ्रष्टाचार के गंभीर कृत्य करने वाले सरपंच और सचिव पर क्या FIR होगी या फिर दंडात्मक कार्यवाही।
बहरहाल मामले में अपडेट के लिए पब्लिक स्वर के साथ बने रहें

(पब्लिक स्वर)
