रायपुर के वनवासी विकास समिति की ओर से तीरंदाजी प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल में 12 से 18 साल के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। यह आयोजन हर साल किया जाता है। एकलव्य खेलकुंद प्रकल्प के अंतर्गत वनवासी विकास समिति की ओर से तीरंदाजी प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 10 से 30 मई तक आयोजित किया जाएगा।इस प्रशिक्षण शिविर का शुल्क 300 रुपये प्रति प्रतिभागी रखा गया है। तीरंदाजी के साथ ही जनजाति समाज के विभिन्न खेल, नैतिक, सामाजिक संस्कार, मूल्यों का ज्ञान और बौद्धिक, शैक्षिक अभ्यास कराया जायेगा। उचित प्रशिक्षण और मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।यह प्रशिक्षण शिविर रायपुर से बाहर के प्रशिक्षणार्थियों के लिए रहवासी रहेगा। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए वनवासी विकास समिति रायपुर के रोहनीपुरम स्थित कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

