Skip to content
October 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • वाराणसी में भावुक हुए पीएम मोदी: ‘मैं अभिभूत और भाव विभोर हूं… आज मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया’
  • adhytma
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

वाराणसी में भावुक हुए पीएम मोदी: ‘मैं अभिभूत और भाव विभोर हूं… आज मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया’

NKC News May 14, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामांकन से एक दिन पहले सोमवार की शाम बीएचयू गेट के सामने स्थित महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही रोड शो किया। भाजपा का दावा है कि बीएचयू से काशी विश्वनाथ मंदिर तक आठ किलोमीटर के लंबे रोड शो में करीब पांच लाख शामिल हुए हैं। यह अब तक सबसे सफलतम रोड शो रहा, जो 2:30 घंटे में पूरा हुआ।लंका चौराहे से अस्सी तक कई मंचों से आरती और शंखनाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, लोकगीत के माध्यम से सर्व समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। रथ पर प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी रहे।मदनपुरा में मुस्लिम महिलाओं ने हर हर मोदी के नारे लगाते हुए पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। लंका से अस्सी तक कई मंचों से आरती और शंखनाद कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। कहीं ढोल-नगाड़े बजे तो कहीं वाद्य यंत्र अपना राग छेड़ रहे थे।
जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, लोकगीत हो रहे थे। बटुक, सन्यासियों ने मंत्रोच्चार के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री को देखने के लिए छोटे-छोटे बच्चे बैरिकेडिंग की जाली से झांक रहे थे तो कई महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर खड़ी थीं
भगवा गढ़ में भगवा माहौल, भगवा रथ, मोदी का परिधान भी भगवा
जय श्रीराम के उद्घोष के बीच प्रधानमंत्री ने महामना को माल्यार्पण कर अपार जनसमूह का दोनों हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। यहां से उन्होंने भगवा रथ से रोड शो की शुरूआत की। लंका चौराहे से संत रविदास द्वार की ओर बढ़े। पूरे मार्ग को इस तरह से सजाया गया था मानों शहर में दिवाली हो।
लंका से विश्वनाथ धाम तक प्रधानमंत्री के लिए बनाए गए 100 ज्यादा मंच पर मौजूद लोग मंगलाचरण, भक्ति गीतों और लोक नृत्यों के साथ ही शंख, शहनाई और डमरू बजा कर प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहे थे। खास वेशभूषा में अर्चक आरती कर मोदी का स्वागत कर रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो के बाद एक्स पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि आज मेरा रोम-रोम काशी के कण-कण का अभिनंदन कर रहा है। रोड शो में आप सबसे जो अपनत्व और आशीर्वाद मिला है, वो अकल्पनीय और अतुलनीय है। मैं अभिभूत और भावविभोर हूं। आपके स्नेह की छांव में 10 वर्ष कैसे बीत गए, पता ही नहीं चला। तब मैंने कहा था कि मां गंगा ने मुझे बुलाया है। आज मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है।
मुझे जब-जब काशी आने का सौभाग्य मिला, हर बार आपने पलक-पांवड़े बिछाए हैं। इस बार यहां के बच्चों से बुजुर्गों तक और नारी शक्ति से मेरे युवा साथियों तक सभी ने बढ़-चढ़कर जो भागीदारी की है, वह सदा के लिए मेरे हृदय-पटल पर अंकित रहेगी।

अपनेपन की यह प्रगाढ़ भावना मुझे अपनी काशी और यहां के परिवारजनों की ज्यादा से ज्यादा सेवा के लिए असीम ऊर्जा प्रदान करेगी। बीते 10 वर्षों में आप सभी के सहयोग और सहभागिता से काशी के कायाकल्प में मैंने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। आज बाबा विश्वनाथ धाम कॉरिडोर देश की गरिमा के अनुरूप काशी की पहचान की भव्य-दिव्य झांकी बना है।

हमने एक दशक में रेल, रोड और एयर नेटवर्क का विस्तार हो या अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, शिक्षा-स्वास्थ्य और स्वच्छता से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट तक कई अभूतपूर्व काम किए हैं। 10 साल में काशी में सड़कों और सेतुओं का जाल बिछा है।
वंदे भारत, जन शताब्दी और बनारस-कन्याकुमारी तमिल संगमम एक्सप्रेस सहित कई नई ट्रेनों के साथ ही रेलवे का आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण हुआ है। हमने हर क्षेत्र में वाराणसी के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। बनास काशी संकुल के जरिये हमारे किसान भाई-बहनों की आय बढ़ी है, वहीं नारीशक्ति के सपने भी हकीकत में बदले हैं।

पर्यटन से जुड़ी अनेक सुविधाओं के विकास और विस्तार से युवाओं के लिए रोजगार के नित-नए अवसर बन रहे हैं। गंगा के घाट स्वच्छता और सुंदरता की मिसाल बने हैं। इसके अलावा क्रूज बोट के परिचालन, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, काशी-तमिल संगमम और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने से आज काशी में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं।

Tags: 'मैं अभिभूत और भाव विभोर हूं गंगा ने मुझे गोद ले लिया' भावुक हुए पीएम मोदी वाराणसी

Post navigation

Previous कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जनता की पहली पसंद हैं मोदी:  सीएम साय
Next प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की पूजा,

Related Stories

Shallu Jindal Named ‘CSR Person of the Year’ for Work in Women’s Health and Empowerment
  • health
  • राष्ट्रीय

Shallu Jindal Named ‘CSR Person of the Year’ for Work in Women’s Health and Empowerment

October 21, 2026
शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित
  • health
  • life style
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित

October 21, 2026
Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026

Recent Posts

  • NMDC की बालिका शिक्षा योजना : इस साल 290 आदिवासी छात्राओं का चयन, नर्सिंग के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा तक बढ़ा योजना का दायरा
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना
  • यूरोप के एनर्जी मार्केट में बजेगा अडानी का डंका, बना डाला 31 हजार करोड़ का प्लान
  • विशेष लेख : महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल
  • विशेष लेख :’सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल’

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

NMDC की बालिका शिक्षा योजना : इस साल 290 आदिवासी छात्राओं का चयन, नर्सिंग के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा तक बढ़ा योजना का दायरा
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

NMDC की बालिका शिक्षा योजना : इस साल 290 आदिवासी छात्राओं का चयन, नर्सिंग के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा तक बढ़ा योजना का दायरा

October 30, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना

October 30, 2026
यूरोप के एनर्जी मार्केट में बजेगा अडानी का डंका, बना डाला 31 हजार करोड़ का प्लान
  • व्यापार

यूरोप के एनर्जी मार्केट में बजेगा अडानी का डंका, बना डाला 31 हजार करोड़ का प्लान

October 30, 2026
विशेष लेख : महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल
  • lekh
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख : महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल

October 30, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • NMDC की बालिका शिक्षा योजना : इस साल 290 आदिवासी छात्राओं का चयन, नर्सिंग के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा तक बढ़ा योजना का दायरा
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना
  • यूरोप के एनर्जी मार्केट में बजेगा अडानी का डंका, बना डाला 31 हजार करोड़ का प्लान
  • विशेष लेख : महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल
  • विशेष लेख :’सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल’
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.