सीमांकन के लिए एक लाख रुपए ले रहा था रिश्वत

बिलासपुर के तोरवा निवासी प्रवीण कुमार तरुण ने एन्टी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर के कार्यालय में शिकायत की थी कि ग्राम तोरवा में उसकी भूमि स्थित है, उसके सीमांकन कार्य के लिए उसने नियमानुसार आवेदन किया था. इस कार्य के लिए उसने आरोपी संतोष कुमार देवांगन राजस्व निरीक्षक जूना बिलासपुर से सम्पर्क किया तो उसने सीमांकन के लिए 2.50 लाख रुपए रिश्वत की मांग की. 1 लाख रुपए की प्रथम किश्त लेकर आज बुलाया. प्रार्थी रिश्वत नहीं देता चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था.सत्यापन पर उक्त शिकायत सही पाये जाने पर आरोपी संतोष कुमार देवांगन राजस्व निरीक्षक जूना बिलासपुर को तहसील परिसर बिलासपुर में प्रार्थी से 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया. आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है.
