Skip to content
April 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • 25 वर्षों से जमी बीजेडी सरकार को फेंकना है उखाड़…: मुख्यमंत्री साय
  • popular
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

25 वर्षों से जमी बीजेडी सरकार को फेंकना है उखाड़…: मुख्यमंत्री साय

NKC News May 19, 2024

रायपुर/संबलपुर। खनिज और वन सम्पदा से भरपूर, मेहनतकश किसान और उच्च सांस्कृतिक-धार्मिक संस्कृति से ओत-प्रोत ओडिशा विकास की राह में पीछे रह गया. वक्त आ गया है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार यहाँ नेतृत्व करे और ओडिशा को उस मुकाम पर पहुंचाए, जिसका ओडिशा हकदार है. यह बात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के संबलपुर लोकसभा के कुचिंदा में जनसभा को संबोधित करते हुए कही.मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जो पच्चीस वर्षों में लोगों की बोली, भाषा, खान-पान, रहन-सहन नहीं सीख पाया वो जनता की जरूरतों को कैसे समझेगा? ओडिशा में नवीन बाबू पच्चीस वर्षों तक जनता के बीच जाने से बचते रहे. उनकी जगह सरकार कोई और चलाता रहा. उन्होंने बीजेडी सरकार को आड़े हाथों लिया और डबल इंजन सरकार बनाने का आग्रह करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे.

उन्होंने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का लाभ आम आदमी को न मिलने का आरोप लगाया और कहा बीजेडी सरकार ने केंद्र की योजना का नाम बदलकर बीजू स्वास्थ्य योजना कर दिया. लेकिन राज्य के प्राइवेट हॉस्पिटल में इसका लाभ गरीबों को नहीं मिलता है. यह दुर्भाग्यजनक है. ओडिशा में पीएम आवास योजना को ठीक से लागू नहीं करने का आरोप भी उन्होंने बीजेडी सरकार पर लगाया.

डबल इंजन सरकार मतलब तरक्की अपार
साय ने ओडिशा की जनता को डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाएं और कहा कि मात्र 4 महीने में उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं. शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी, 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रुपए क्विंटल धान की कीमत दी और अंतर की राशि 13,320 करोड़ रुपए 24.72 लाख किसानों को देने का काम किया.

उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने के पहले सप्ताह में 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि देने की बात भी कही. 5550 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदी की बात को बताया.

ओडिशा में भी पूरी होगी मोदी की गारंटी
सीएम साय ने कहा कि ओडिशा में भाजपा ने जो घोषणा पत्र बनाया है उसमें प्रदेशवासियों के हित के लिए बहुत कुछ है. भाजपा सरकार बनने पर यहाँ किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान की कीमत मिलेगी, हमारी माताओं को पचास हजार रुपए का वाउचर मिलेगा. बुजुर्ग, दिव्यांग और बुनकरों को तीन हजार रूपया भत्ता मिलेगा.

उन्होंने कहा कि छोटा-मोटा काम करके अपना जीवन-यापन करने वाले लोगों को हमारी सरकार पचास रुपए का लोन देगी. ओडिशा की पच्चीस लाख दीदियों को लखपति दीदी बनाया जाएगा. यहाँ के पांच लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि ये मोदी की गारंटी है, जो भाजपा सरकार बनने पर शत-प्रतिशत पूरी होगी.

धर्मेंद्र प्रधान का प्रत्याशी बनना संबलपुर का सौभाग्य
साय ने संबलपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान और वे साथ-साथ काम किये हैं. लंबे समय से वो केंद्र में मंत्री के रूप में हैं और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं. संगठन में भी काम किये हैं. ऐसे अनुभवी नेता आज मोदी जी के प्रत्याशी के रूप में आप सभी की सेवा के लिए खड़े हैं. उन्होंने आगामी 25 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर धर्मेंद्र प्रधान को सांसद बनाने का आग्रह किया.

ओडिशा में 8 पीएम मतलब नो सीएम – पुरंदर मिश्रा
सभा को रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी संबोधित किया. जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री से अगर रात में बारह बजे भी कोई आम आदमी मिलने चले जाए तो आत्मीयता से मिलते हैं. लेकिन ओडिशा में सीएम नवीन बाबू तो “एट पीएम-नो सीएम” हैं. मतलब रात आठ बजे उनसे कोई मिलने चला जाए तो उनका दरवाजा बंद हो जाता है. ऐसे सीएम को हटाना है, ओडिशा में परिवर्तन लाना है.

ओडिशा में कोई भी योजना धरातल पर नहीं – शिवरतन
सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोदी की गारंटी को 5 साल में नहीं बल्कि 3 महीनों में ही पूरा करके दिखाया है. छत्तीसगढ़ में गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं को सशक्त बनाने लिए विष्णु सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजना चला रही है. वहीं ओडिशा में बीजेडी सरकार की कोई भी योजना धरातल पर दिखाई नहीं देती है.

उन्होंने कहा कि 25 साल से शासन में होने के बाद भी केवल चुनावों के दौरान ही पटनायक को लोगों के बीच देखा जाता है. तालाब का पानी भी यदि हम चेंज नहीं करते हैं, तो उसमें से भी बदबू आने लगती है, नहाने लायक नहीं बचता है. उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि इस 25 साल की सरकार को बदलने का संकल्प आप सभी को लेना चाहिए.

जनसभा में वरिष्ठ भाजपा नेत्री रूपकुमारी चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता रंजन पटेल, भाजपा प्रत्याशी रवि नारायण नायक, वृन्दावन मांझी, शैलेन्द्र नायक, दुबराज किसान, कानू नायक, सुशील करा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.

Tags: 25 वर्षों ओडिशा बीजेडी सरकार को फेंकना है उखाड़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Continue Reading

Previous: जंगल से भटककर शहर पहुंचा चीतल, कार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
Next: एक छोटी सी लापरवाही से खतरे में आई यात्रियों की जान…

Related Stories

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, कैसे बदले हालात,..
  • राष्ट्रीय

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, कैसे बदले हालात,..

April 22, 2026
भारत को समझने के लिए संस्कृत का समझना जरूरी: RSS प्रमुख मोहन भागवत
  • राष्ट्रीय

भारत को समझने के लिए संस्कृत का समझना जरूरी: RSS प्रमुख मोहन भागवत

April 20, 2026
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना: बिना किसी गारंटी के मिलेगा 20 लाख रुपए तक का लोन, बस देने होंगे ये 5 डॉक्यूमेंट
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना: बिना किसी गारंटी के मिलेगा 20 लाख रुपए तक का लोन, बस देने होंगे ये 5 डॉक्यूमेंट

April 20, 2026

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में जल्द ही शुरू होने जा रहा है मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने मुख्यमंत्री साय का आभार जताया
  • राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन अपने पति के बयान पर माफ़ी माँगे: पुरन्दर मिश्रा
  • पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, कैसे बदले हालात,..
  • रायपुर: अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग, 4 मई से शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
  • शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव सख्त

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

छत्तीसगढ़ में जल्द ही शुरू होने जा रहा है मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने मुख्यमंत्री साय का आभार जताया
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में जल्द ही शुरू होने जा रहा है मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने मुख्यमंत्री साय का आभार जताया

April 22, 2026
राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन अपने पति के बयान पर माफ़ी माँगे: पुरन्दर मिश्रा
  • छत्तीसगढ़

राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन अपने पति के बयान पर माफ़ी माँगे: पुरन्दर मिश्रा

April 22, 2026
पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, कैसे बदले हालात,..
  • राष्ट्रीय

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, कैसे बदले हालात,..

April 22, 2026
रायपुर: अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग, 4 मई से शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़

रायपुर: अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग, 4 मई से शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

April 22, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • छत्तीसगढ़ में जल्द ही शुरू होने जा रहा है मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने मुख्यमंत्री साय का आभार जताया
  • राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन अपने पति के बयान पर माफ़ी माँगे: पुरन्दर मिश्रा
  • पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, कैसे बदले हालात,..
  • रायपुर: अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग, 4 मई से शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
  • शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव सख्त
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.