Skip to content
October 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • 7वें चरण का मतदान कल: 10.06 करोड़ वोटर तय करेंगे 904 उम्मीदवारों का भाग्य
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

7वें चरण का मतदान कल: 10.06 करोड़ वोटर तय करेंगे 904 उम्मीदवारों का भाग्य

NKC News May 31, 2024

सातवें और अंतिम दौर में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर शनिवार (1 जून) को वोटिंग है। इस दौर में आठ प्रदेशों के 10 करोड़ से अधिक मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 904 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके साथ ही बीते ढाई महीने से चल रही चुनाव की प्रक्रिया अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच जाएगी और सभी को 4 जून का इंतजार रहेगा, जब नतीजे आएंगे।

मतदान का समय
आम चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए मतदान 1 जून को है। आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 57 सीटों के लिए मतदान होना है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है। हालांकि, चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि मतदान बंद होने का समय संसदीय क्षेत्र के अनुसार अलग हो सकता है।

मतदाताओं के लिए सुविधाएं
57 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक उम्र के और दिव्यांग मतदाता को घर से आराम से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है। मतदान और सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पानी, शेड, शौचालय, रैंप, स्वयंसेवक, व्हीलचेयर और बिजली जैसी सुविधाएं हैं। ये कदम इसलिए उठाए गए हैं, ताकि बुजुर्ग और विकलांग व्यक्ति सहित प्रत्येक मतदाता को आसानी से अपना वोट डाल सकें। गर्मी से निपटने के लिए भी विशेष ध्यान दिया गया है।

सबसे ज्यादा उम्मीदवार पंजाब में
सातवें चरण में 904 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। 904 में से सबसे ज्यादा 328 उम्मीदवार पंजाब से हैं। जहां की सभी 13 सीटों पर चुनाव होना है। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की कुल 13 सीटों पर 144 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सबसे कम चंडीगढ़ की एक सीट पर 19 उम्मीदवार उतरे हैं।

सातवें चरण में 299 करोड़पति
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने सातवें चरण में चुनाव लड़ रहे सभी 904 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों पर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 904 उम्मीदवारों में से 199 उम्मीदवार दागी हैं। इन पर अलग-अलग मामले चल रहे हैं। वहीं, 299 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने खुद को करोड़पति बताया है। शिअद के 13 उम्मीदवारों की सबसे ज्यादा औसतन संपत्ति 25.68 करोड़ की है।

Highlights Of Lok Sabha Election 2024 Phase Seven Voting In Hindi

पांच सबसे अमीर उम्मीदवारों में कंगना
सातवें चरण में सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाली उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल हैं। पंजाब के बठिंडा से शिअद प्रत्याशी हरसिमरत ने कुल 198 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। इस मामले में दूसरे स्थान पर भाजपा के बैजयंत पांडा हैं। ओडिशा की केंद्रपाड़ा सीट से चुनाव लड़ रहे पांडा ने अपने हलफनामे में 148 करोड़ की दौलत बताई है। तीसरे सबसे धनी प्रत्याशी भाजपा के संजय टंडन हैं। चंडीगढ़ सीट से चुनाव लड़ रहे टंडन की संपत्ति 111 करोड़ की है।

अधिक संपत्ति के मामले में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनाव लड़ रहे दो प्रमुख उम्मीदवार भी शामिल हैं। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है। वहीं फिल्म अभिनेत्री और भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने 91 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।

इस लोकसभा चुनाव में 10% से भी कम उम्मीदवार महिलाएं
एडीआर द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सातवें चरण के चुनाव में 95 यानी महज 11 प्रतिशत महिला उम्मीदवार हैं। मौजूदा लोकसभा चुनाव में 10 प्रतिशत से भी कम उम्मीदवार महिलाएं हैं। सभी सात चरण में चुनाव लड़ रहे 8,337 उम्मीदवारों में से केवल 797 महिलाएं हैं। यह आंकड़ा सभी सात चरणों में चुनाव लड़ रहे कुल उम्मीदवारों का मात्र 9.5 प्रतिशत है।

Tags: 10.06 करोड़ वोटर 7वें चरण 904 उम्मीदवारों का भाग्य मतदान

Post navigation

Previous अजजा आयोग ने सरगुजा संभागायुक्त को लिखा पत्र- परसा कोल ब्लॉक में नहीं होगी कोयले की खुदाई
Next शराब, कोयला, राशन और गोबर के बाद कांग्रेस का मछली पालन घोटाला आया सामने: केदार कश्यप

Related Stories

Shallu Jindal Named ‘CSR Person of the Year’ for Work in Women’s Health and Empowerment
  • health
  • राष्ट्रीय

Shallu Jindal Named ‘CSR Person of the Year’ for Work in Women’s Health and Empowerment

October 21, 2026
शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित
  • health
  • life style
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित

October 21, 2026
Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026

Recent Posts

  • पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता
  • 23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में आमसभा को करेंगी संबोधित, वन मंत्री केदार कश्यप ने लिया तैयारियों का जायजा
  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, राजस्व व्यवस्था चरमराई – विनोद चंद्राकर
  • बस किराया बढ़ाकर भाजपा सरकार ने आम यात्रियों के सफर किया महंगा : विनोद चंद्राकर
  • Shallu Jindal Named ‘CSR Person of the Year’ for Work in Women’s Health and Empowerment

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता
  • छत्तीसगढ़

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता

October 21, 2026
23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में आमसभा को करेंगी संबोधित, वन मंत्री केदार कश्यप ने लिया तैयारियों का जायजा

पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, राजस्व व्यवस्था चरमराई – विनोद चंद्राकर
  • छत्तीसगढ़

पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, राजस्व व्यवस्था चरमराई – विनोद चंद्राकर

October 21, 2026
बस किराया बढ़ाकर भाजपा सरकार ने आम यात्रियों के सफर किया महंगा : विनोद चंद्राकर
  • छत्तीसगढ़

बस किराया बढ़ाकर भाजपा सरकार ने आम यात्रियों के सफर किया महंगा : विनोद चंद्राकर

October 21, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता
  • 23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में आमसभा को करेंगी संबोधित, वन मंत्री केदार कश्यप ने लिया तैयारियों का जायजा
  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, राजस्व व्यवस्था चरमराई – विनोद चंद्राकर
  • बस किराया बढ़ाकर भाजपा सरकार ने आम यात्रियों के सफर किया महंगा : विनोद चंद्राकर
  • Shallu Jindal Named ‘CSR Person of the Year’ for Work in Women’s Health and Empowerment
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.