Skip to content
June 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार,
  • popular
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार,

NKC News June 7, 2024

शेयर बाजार  ने बीते मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन बड़ी गिरावट देखी थी और सेंसेक्स 6000 अंक तक टूट गया था. इस बीच बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन  30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कम हो गया था. लेकिन, महज तीन दिन में शेयर मार्केट ने इसकी भरपाई कर ली है. सेंसेक्स और निफ्टी ने चालू हफ्ते को साल 2024 का वेस्ट वीक बताते हुए कहा है कि शुक्रवार तक मार्केट ने मंगलवार को हुए नुकसान की पूरी भरपाई कर ली है.

शुक्रवार को शेयर बाजार ने भले ही मामूली शुरुआत की हो, लेकिन जैसे-जैसे राजनीतिक गलियारों में गहमा-गहमी बढ़ी, Sensex-Nifty में तेजी भी बढ़ती चली गई. फिर जैसे ही NDA की बैठक में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी  के नाम के प्रस्ताव पर सभी ने समर्थन दिया और Modi 3.0 पर मुहर लगी, शेयर बाजार ने भी लंबी छलांग लगा दी. बीएसई के सेंसेक्स ने तो अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले और नए ऑल टाइम हाई लेवल पर जा पहुंचा. कारोबार के दौरान Sensex 1650 अंक चढ़कर 76,795 के लेवल को छू गया. वहीं निफ्टी भी 468 अंक की तूफानी तेजी के साथ बंद हुआ. बता दें कि 3 जून को सेंसेक्स ने 76738 का हाई बनाया था.

Stock Market में बीते तीन कारोबारी दिनों से लगातार तेजी जारी है. बुधवार और गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों की बल्ले-बल्ले रही. इस बीच आई तेजी में उनकी दौलत 7.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई. वहीं इससे पिछले कारोबारी दिन बीएसई के मार्केट कैप में करीब 9 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला था. इसके पहले बीते बुधवार को स्टॉक मार्केट में आई उछाल के चलते सेंसेक्स 2300 अंक चढ़कर बंद हुआ था और निवेशकों की संपत्ति में 13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का उछाल आया था. इस हिसाब से देखें तो तीन दिनों में करीब 30 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई है.

शुक्रवार को शेयर बाजार में कारोबार खत्म होने पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में शामिल सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप (BSE Market Cap) उछलकर 4,23,49,448 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो बीते 4 जून 2024 को लगभग 394 लाख करोड़ रुपये के आस-पास तक गिर गया था.

चुनावी रिजल्ट वाले दिन आई थी सुनामी

गौरतलब है 4 जून को चुनाव नतीजे आते ही शेयर मार्केट भरभराकर टूटा था. बीते मंगलवार को सुबह 9.15 बजे पर सेंसेक्स 1700 अंक गिरकर, जबकि निफ्टी 600 अंकों का गोता लगाकर ओपन हुआ था. इसके बाद जैसे-जैसे चुनावी नतीजे आने तेज हुए, Stock Market की गिरावट भी तेज होती गई. दोपहर 12 बजे तक तो सेंसेक्स 6000 अंक से ज्यादा बिखर गया था, जबकि निफ्टी में गिरावट बढ़कर 1900 अंक तक पहुंच गई थी.

हालांकि, मार्केट में कारोबार खत्म होते-होते इसमें कुछ रिकवरी देखने को मिली और अंत में Sensex 4389.73 अंक या 5.74 फीसदी गिरकर 72,079.05 पर बंद हुआ और निफ्टी में 1379.40 या 5.93 फीसदी टूटकर 21,884.50 के लेवल पर क्लोज हुआ था. इस गिरावट की वजह से निवेशकों को करीब 30 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था.

Tags: पकड़ी रफ्तार शेयर बाजार

Continue Reading

Previous: भिलाई: अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल,  लापरवाह चालकों को होगा लाइसेंस निरस्त
Next: राष्ट्रपति मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को दिया नई सरकार बनाने का न्योता, 9 जून को होगा शपथ ग्रहण

Related Stories

वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी
  • education
  • व्यापार

वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी

June 3, 2026
जून में कम बरसेंगे बादल, IMD की रिपोर्ट ने बढ़ाई किसानों की चिंता
  • राष्ट्रीय

जून में कम बरसेंगे बादल, IMD की रिपोर्ट ने बढ़ाई किसानों की चिंता

May 30, 2026
CDS जनरल अनिल चौहान हुए रिटायर, कहा- बहुत संतोषजनक और शानदार रहा कार्यकाल
  • राष्ट्रीय

CDS जनरल अनिल चौहान हुए रिटायर, कहा- बहुत संतोषजनक और शानदार रहा कार्यकाल

May 30, 2026

Recent Posts

  • अदाणी विद्या मंदिर और हॉस्पिटल का भूमि पूजन संपन्न
  • वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी
  • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, सर्वाधिक वेंडर पंजीयन श्रेणी में उपलब्धि
  • खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहे, कलेक्टर रोक्तिमा यादव का कृषि विभाग और सहकारी समितियों को निर्देश
  • जापान के शाही आम ने बस्तर में दी दस्तक, क्या ‘मियाज़ाकी’ बदल सकता है किसानों की किस्मत?

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

अदाणी विद्या मंदिर और हॉस्पिटल का भूमि पूजन संपन्न
  • education
  • छत्तीसगढ़

अदाणी विद्या मंदिर और हॉस्पिटल का भूमि पूजन संपन्न

June 3, 2026
वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी
  • education
  • व्यापार

वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी

June 3, 2026
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, सर्वाधिक वेंडर पंजीयन श्रेणी में उपलब्धि
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, सर्वाधिक वेंडर पंजीयन श्रेणी में उपलब्धि

June 3, 2026
खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहे, कलेक्टर रोक्तिमा यादव का कृषि विभाग और सहकारी समितियों को निर्देश
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहे, कलेक्टर रोक्तिमा यादव का कृषि विभाग और सहकारी समितियों को निर्देश

June 3, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • अदाणी विद्या मंदिर और हॉस्पिटल का भूमि पूजन संपन्न
  • वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी
  • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, सर्वाधिक वेंडर पंजीयन श्रेणी में उपलब्धि
  • खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहे, कलेक्टर रोक्तिमा यादव का कृषि विभाग और सहकारी समितियों को निर्देश
  • जापान के शाही आम ने बस्तर में दी दस्तक, क्या ‘मियाज़ाकी’ बदल सकता है किसानों की किस्मत?
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.