Telangana, March 23 (ANI): Senior Congress leader M. Veerappa Moily addressing media at Gandhi Bhavan in Hyderabad on Satuday. Telangana Pradesh Congress Committee (TPCC) President, Nalamada Uttam Kumar Reddy also present. (ANI Photo)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज है. इस सीट में चुनाव को लेकर सत्ता दल और विपक्ष बयान दे रहे हैं. साथ ही अपने-अपने जीत के दावे भी कर रहे हैं. वहीं दक्षिण विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तेज तैयारी पर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कितने भी बड़े चेहरे मैदान में उतार लें, भाजपा का साधारण सा कार्यकर्ता जीतकर आएगा.
पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट में अभी चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई हैं. भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी हैं. पार्टी के कार्यकर्ता चौबीस घंटे आम जानता के टच में रहते हैं, कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी की सक्रियता बनी रहती है. भाजपा जहां चुनाव लड़ती हैं, जिसको भी कमल छाप मिलेगा वो विजय प्राप्त करेगा. अभी हर बूथ पर घर-घर तिरंगा कार्यक्रम होने वाला है. 11 से 15 तक घर-घर तक जाकर जनता को जागरूक किया जाएगा. हमारे लिए महत्वपूर्ण ये हैं कि राज्य के लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिलना चाहिए. कांग्रेस कितने भी बड़े चेहरे मैदान में उतार ले भाजपा का साधारण सा कार्यकर्ता जीतकर आएगा.
कांग्रेस के कर्ज वाले बयान पर राजेश मूणत ने कहा कि राज्य चलाने की चिंता भाजपा पर है. हमने छत्तीसगढ़ बनाया, हम ही संवारेंगे. कांग्रेस ने कितना कर्जा लिया सबके सामने है? डबल इंजन की सरकार है, अभी-अभी सरकार बनी है. सरकार को सात महीने हुए हैं. कांग्रेस तड़पने लगी है, चिंता न करें। भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार के गौ नीति पर उठाए गए सवाल पर राजेश मूणत ने कहा कि भूपेश बघेल अपने कार्यकाल का पन्ना पलट लें. गौठान की क्या हालत थी? प्रदेश के पंचायत को पार्टी के लिए चारागाह बना दिया था. आज भी सरपंच दुखी हैं कि पैसा कहां गया. करोड़ों-अरबों रुपये राजीव मितान क्लब के नाम पर खर्च करके चले गये. खेल का बढ़ावा तो नहीं हुआ लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने अपनी जेब जरूर भर ली. इसका जीता जागता उदाहरण मैंने विधानसभा में दिया है.








