मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने सभी तीज त्योहारों पर छुट्टी दी। हम मुख्यमंत्री निवास में सभी त्योहारों को मनाते हैं, जैसे तीजा, पोरा, हरेली और छत्तीसगढ़ के अन्य तीज-त्यौहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने लगा है। उन्होंने कहा कि किसान खेत में फसल की पैदावार और सभी के लिए भोजन की व्यवस्था करते हैं। अन्नदाता किसान समेत सभी वर्ग अनाज को दान करते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बालाजी की कृपा से इस साल बहुत अच्छी पैदावार हुई है, अब तक 85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका, और एक भी किसान की शिकायत नहीं आयी। सभी किसानों को तत्काल भुगतान भी हुआ। कार्यक्रम के पहले मुख्यमंत्री को धान से तौला भी गया। उल्लेखनीय है कि हर साल की तरह इस बार भी दूधाधारी मठ परिसर में छेरछेरा, पुन्नी मेला का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोग दान देने और लेने के लिए उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास, विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम, विधायक श्री बृहस्पत सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, मेयर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे उपस्थित रहे।

