जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म ‘देवरा’ को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी ये फिल्म बीते दिन यानी 27 सितंबर को थिएटरों में उतरी थी. इस फिल्म की रिलीज पर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. साउथ में थिएटरों के बाहर लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े और जूनियर एनटीआर के कटआउट को फूल मालाएं पहनाईं. ऐसे में अब हर कोई यह जानना चाहता है कि ‘देवरा’ ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है. बॉलीवुडलाइफ की इस रिपोर्ट में जानें फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन.

बता दें कि जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म ‘देवरा’ को ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिला है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ की कमाई कर ली है. मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘देवरा’ के तेलुगु वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की है. इस फिल्म के तेलुगु वर्जन ने 68.6 करोड़ रुपये की कमाई की है तो वहीं फिल्म के हिंदी वर्जन ने केवल 7 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं फिल्म के कन्नड़ वर्जन ने 0.3 करोड़, फिल्म के तमिल वर्जन ने 0.8 और ‘देवरा’ के 0.3 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस हिसाब स ओवरऑल यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 77 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर 150 करोड़ रुपये से अधिक कमाई कर ली है. वहीं कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘देवरा’ ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड स्तर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है. इस बात की जानकारी खुद जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है. जाह्नवी ने अपनी स्टोरीज पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें बताया गया है कि ‘देवरा’ ने पहले दिन वर्ल्डवाइड स्तर पर 172 करोड़ की कमाई कर ली है. यह आंकड़ें बेहद ही शॉकिंग है. इन आंकड़ों को देखकर लग रहा है कि ‘देवरा’ केवल दो या फिर 3 दिनों में ही 500 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और टीवी न्यूज की पल पल की अपडेट जानने के लिए बने रहे बॉलीवुडलाइफ के साथ
