Skip to content
September 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • ‘भूल भुलैया 3’: अक्षय कुमार-कार्तिक आर्यन का होता रहा नाम, मंजुलिका पर खेला गया असली दांव
  • Uncategorized

‘भूल भुलैया 3’: अक्षय कुमार-कार्तिक आर्यन का होता रहा नाम, मंजुलिका पर खेला गया असली दांव

Nkc News Desk October 4, 2024

दिवाली पर एक बार फिर से बड़ा धमाका होने वाला है. ‘भूल भुलैया’ वाली मंजुलिका वापस लौट रही है. हर तरफ ये चर्चा जोरों-शोरों के साथ हो रही है कि कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ का मुकाबला अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ के साथ होने वाला है. खबर बिल्कुल सही है, दोनों ही फिल्मों को लेकर काफी बज है. साल 2024 हॉरर कॉमेडी फिल्म के हक में जाता हुआ नजर आ रहा है. लेकिन ये कहना कि कार्तिक और अजय आपस में भिड़ेंगे, ये थोड़ा ठीक नहीं है. क्योंकि ‘भूल भुलैया’ फ्रेंचाइजी की आन बान और शान कोई और नहीं बल्कि मंजुलिका है.

‘भूल भुलैया’ फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट साल 2007 में आया था, उस दौरान अक्षय कुमार का बड़ा नाम हुआ. साल 2022 में ‘भूल भुलैया 2’ सिनेमाघरों में आई, तो कार्तिक आर्यन का नाम हर तरफ छा गया. अब साल 2024 की दिवाली पर ‘भूल भुलैया 3’ आ रही है और फिर से कार्तिक के नाम की चर्चा हो रही है. लेकिन ‘भूल भुलैया’ फ्रेंचाइजी की असली जान तो मंजुलिका है. अगर मंजुलिका ही न हो, तो ‘भूल भुलैया’ चल ही नहीं पाएगी.

जब विद्या बालन बनी मंजुलिका
17 साल पहले जब अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर ‘भूल भुलैया’ बनी, तो इसमें मंजुलिका का सबसे अहम किरदार विद्या ने निभाया. अगर विद्या की एक्टिंग मंजुलिका बनने के बाद जरा भी ऊपर-नीचे होती, तो कहानी का हाल कुछ और भी हो सकता था. मंजुलिका के किरदार में विद्या ने अपनी दमदार एक्टिंग से जान फूंक दी. लोग उनके इस रूप को देखकर डरने लगे. इतना ही नहीं उनके कैरेक्टर काफी मीम भी बने, जो आज भी लगातार इस्तेमाल किए जा रहे हैं. फिल्म में लीड हीरो भले ही अक्षय कुमार थे, लेकिन चर्चे तो सिर्फ मंजुलिका बनी विद्या बालन के ही थे. इस फिल्म को 32 करोड़ में बनाया गया था. एक रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म ने करीब 84 का कारोबार किया था.

जब तबु बनी मंजुलिका
दो साल पहले कार्तिक आर्यन के हाथों में ‘भूल भुलैया’ फ्रेंचाइजी जा लगी. सभी ने कहा कि कार्तिक ने अक्षय कुमार को रिप्लेस कर दिया. लेकिन गौर करने वाली बात तो ये भी थी कि विद्या बालन को तबु ने रिप्लेस कर दिया था. ‘भूल भुलैया 2’ के क्लाइमैक्स ने पूरा खेल ही बदल दिया और पता चला कि मंजुलिका तो तबु बनी हैं. लेकिन कमाल की बात ये रही ही कि एक्ट्रेस ने बिल्कुल भी विद्या बालन की कमी खलने नहीं दी. तबु ने मंजुलिका बनकर फिल्म की सारी लाइमलाइट लूट ली. उनके काम की काफी तारीफ भी हुई.

मंजुलिका फिर लौट रही है
‘भूल भुलैया 3’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. कार्तिक आर्यन फिर से रूह बाबा बनकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. लेकिन इस टीजर में जैसे ही मंजुलिका की एंट्री होती है, सभी रूह बाबा को भूल जाते हैं. विद्या की वापसी को लेकर फैन्स के बीच काफी बज है. एक्ट्रेस को फिर से मंजुलिका बना देखने के लिए हर कोई एक्साइटेड है. ऐसे में भले ही ‘भूल भुलैया 3’ को कार्तिक की फिल्म कहा जा रहा हो, लेकिन इस फ्रेंचाइजी की असली हीरो तो मंजुलिका ही है.

Tags: ‘भूल भुलैया 3’ अक्षय कुमार कार्तिक आर्यन मंजुलिका

Post navigation

Previous स्पष्ट लक्ष्य बनाकर करें पढ़ाई, अवश्य मिलेगी सफलता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी
Next 65 करोड़ ऑफर होने पर भी दयाबेन ने क्यों नहीं की बिग बॉस के लिए हां

Related Stories

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग
  • Uncategorized

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग

August 22, 2026
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में CM साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल
  • Uncategorized

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में CM साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल

August 14, 2026
  • Uncategorized

August 11, 2026

Recent Posts

  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से बदलेगी सुकमा की तस्वीर

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • छत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र

September 1, 2026
हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप
  • छत्तीसगढ़

हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप

September 1, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से बदलेगी सुकमा की तस्वीर
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.