Skip to content
October 19, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • 65 करोड़ ऑफर होने पर भी दयाबेन ने क्यों नहीं की बिग बॉस के लिए हां
  • Feature
  • मनोरंजन

65 करोड़ ऑफर होने पर भी दयाबेन ने क्यों नहीं की बिग बॉस के लिए हां

Nkc News Desk October 4, 2024

दिशा वकानी पिछले सात सालों से टीवी से गायब हैं. लेकिन आज भी वो जहां भी जाती हैं, लोग उनसे एक ही सवाल पूछते हैं और वो है ‘दयाबेन वापस कब आएगी?’ भले ही दयाबेन की ‘तारक मेहता’ में वापसी कब होगी, ये हम नहीं जानते. लेकिन दिशाबेन को बिग बॉस ने टीवी पर कमबैक करने का मौका दिया था, लेकिन उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया है.
दयाबेन को बिग बॉस क्यों नहीं पसंद?
दया बेन के डायलॉग हों या फिर उनका गरबा, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के इस अनोखे किरदार की हर बात बेहद खास है. यही वजह है 7 साल पहले सीरियल से गायब होने के बावजूद लोग इस किरदार को याद करते हैं. दयाबेन के किरदार को ‘वर्ल्ड फेमस’ बनाने का क्रेडिट जाता है एक्ट्रेस दिशा वकानी को. दया बेन का ‘हे मां माताजी’ कहते हुए बात करने का अंदाज हो, जेठालाल से रोमांस करने का उनका सबसे अलग अंदाज हो, या फिर नीचे झुककर बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा तेजी से गरबा करने का उनका स्टाइल हो, अपने इस स्वैग से दिशा वाकानी ने दयाबेन के किरदार का स्टैंडर्ड इतना ऊंचा किया है कि पिछले 7 सालों से पूरा देश ढूंढ़ने के बावजूद असित मोदी को उनका रिप्लेसमेंट नहीं मिला है. अब खबरें आ रही हैं कि 65 करोड़ का ऑफर देने के बावजूद दिशा वाकानी ने Bigg Boss 18 में शामिल होने से इनकार कर दिया है.

दरअसल ये पहली बार नहीं है जब दिशा वकानी को सलमान खान का बिग बॉस ऑफर हुआ है. सालों से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कलाकार बिग बॉस के मेकर्स की मोस्ट वांटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट में सबसे ऊपर रहे हैं. हालांकि इन कलाकारों में से किसी ने भी अब तक इस शो के लिए हां नहीं की थी. लेकिन इस साल ‘रोशन सोढ़ी’ का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह बिग बॉस 18 के घर में जाने के लिए मान गए हैं. ‘तारक मेहता’ के इतिहास में गुरुचरण वो पहले कंटेस्टेंट होंगे जिन्होंने इस शो में शामिल होने के लिए हां की है. लेकिन कई टीवी एक्टर्स जहां पूरी उम्र काम करने के बावजूद 65 करोड़ नहीं कमा पाते, वहां दिशा ने उन्हें कलर्स टीवी की तरफ से दिया गया 65 करोड़ का ऑफर सहजता से ठुकरा दिया. आखिर ऐसा क्यों है?

नहीं पसंद है निजी जिंदगी का तमाशा
बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत करने वाली दिशा वकानी के पिता भीम वाकानी एक मशहूर थिएटर आर्टिस्ट थे. दिशा ने ड्रामेटिक स्टडी में डिग्री हासिल की है. देवदास, जोधा अकबर जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाने वाली दिशा की जिंदगी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने पूरी तरह से बदल दी. लेकिन दिशा को अपनी निजी जिंदगी कैमरा के सामने लेकर आना बिलकुल भी पसंद नहीं है. वो कोशिश करती हैं कि अपने पति और बच्चों को कैमरा की चकाचौंध से दूर रखें.

बच्चों से दूर रहना है मुश्किल
दिशा के ‘बिग बॉस’ जैसे शो के लिए मना करने के कई कारण हैं, उनमें से सबसे महत्वपूर्ण कारण है उनके बच्चे. दिशा के बच्चे अभी भी बहुत छोटे हैं. उनकी बड़ी बेटी 7 साल की है और उनका बेटा सिर्फ 2 साल का है. बच्चों के कारण तारक मेहता जैसे हिट शो से दूरियां बनाने वाली ‘दयाबेन’ उन्हें छोड़कर 3 महीने तक बिग बॉस के घर में रहने के लिए बिलकुल भी तैयार नहीं हैं.

24 घंटे कैमरा के सामने रहने में नहीं कंफर्टेबल
दिशा वकानी के पति एक सीए हैं और उन्होंने गुजराती फैमिली में शादी की है. सूत्रों की मानें तो अपने किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली दिशा 24 घंटे कैमरा के सामने तैयार होकर रहने में विश्वास नहीं करतीं, न ही वो चाहती हैं कि उन्हें टीवी पर गलत तरीके से पेश किया जाए. इन तमाम वजहों से 65 क्या अगर 100 करोड़ भी ऑफर हो जाए, तब भी ‘दयाबेन’ का गरबा फिलहाल बिग बॉस के घर में नहीं नजर आएगा.

Tags: 65 करोड़ ऑफर दयाबेन बिग बॉस

Post navigation

Previous ‘भूल भुलैया 3’: अक्षय कुमार-कार्तिक आर्यन का होता रहा नाम, मंजुलिका पर खेला गया असली दांव
Next गौतम अडानी ने की गूगल से बड़ी डील, साथ में करेंगे ये काम

Related Stories

छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय

July 24, 2026
अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • मनोरंजन

अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल

July 20, 2026
प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?
  • मनोरंजन

प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?

July 20, 2026

Recent Posts

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर

October 12, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.