अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। वे देश के 47वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने चुनाव में भारतवंशी डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को हराया। अब 20 जनवरी को ट्रंप शपथ लेंगे। इस बीच, चुनाव में उनकी प्रतिद्वंदी कमला हैरिस ने फोन कर ट्रंप को जीत की बधाई दी है।

