बलौदा बाजार / 14 नवम्बर को पूरे छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा प्रदेश में एक साथ धान खरीदी का भब्य शुभारंभ हुआ। इसी कड़ी में प्राथमिक सहकारी समिति बिटकुली के स्थायी फड में भब्य शुभारंभ ग्रामीण जनों एवं प्रगतिशील कृषकों के गरिमामयी उपस्थिति में आज कांटा और बाट का विधिवत पूजन कर किया गया
। जहां कृषकों को धान खरीदी की नई गाइड लाईन से अवगत कराया गया। समिति प्रबंधक ने बताया कि इस वर्ष अब तक लगभग सभी कृषकों का लिये पंजीयन हुआ है जिससे अनुमानित की खरीदी की जायेगी, बिटकुली से आने वाले 21 क्विंटल धान खरीदी से धान की मात्रा और बढेगी । इस वर्ष पंजीकृत लघु सीमांत कृषक को दो टोकन एवं बडे वर्ग वाले कृषक को तीन टोकन का अवसर दिया जायेगा। कृषक अपने मोबाईल से घर बैठे
टोकन तुहर हाथ तुहर द्वार के एप्प के माध्यम से कृषक अपने पंजीयन नम्बर दर्ज कर टोकन कटा सकता है इसके बाद निर्धारित तिथि से पहले जा कर टोकन प्राप्त कर सकता है एवं उसी मात्रा में अगले दिन धान ले कर जाना होगा। किसान साफ सुथरे धान 17 प्रतिशत से ज्यादा की नमी ना हो जिसे कृषको को स्वयं अपनी त्रष्टा पुस्तक के साथ बैंक पास बुक एवं पंजीयन टोकन ले कर जाना होगा। इस वर्ष प्रति एकड 21 किंवटल की प्रति एकड़ धान पतला 2320 रु.धान कामन मोटा 2300 रु. एवंधान सरना 2300 रु प्रति किंवटल की दर से खरीदी की जायेगी जिसमें राज्य शासन की कृषक उन्नति योजना से पूर्व वर्ष की भांति बोनस प्रोत्साहन दिया जायेगा। इस मौके पर समिति प्रबंधन बीरेंद्र साहू, अध्यक्ष रामलाल कुरें, सरपंच संदीप मनहरे, राजेंद्र साहू, टेकराम साहू, धनेश मरकाम, द्वारिका साहू, कृष्णा साहू, गणेश राम निषाद, तुला राम कोसले, मोहित मरकाम, पोषराम खरे, रामगोपाल ध्रुव, लखन मंडावी, जीवन मरकाम एवं समस्त किसानगण ग्रामीण उपस्थित रहे।