Skip to content
October 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • अपराधिक, भड़काऊ और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली पोस्ट पर पुलिस की नजर, 380 शिकायतों पर कार्रवाई
  • Uncategorized

अपराधिक, भड़काऊ और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली पोस्ट पर पुलिस की नजर, 380 शिकायतों पर कार्रवाई

NKC News February 9, 2023

रायपुर। पुलिस थानों के अलावा इंटरनेट मीडिया पर भी एक्शन में रहती है। यही वजह है कि लोग घर बैठे रोज किसी न किसी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के जरिए पुलिस से शिकायतें कर रहे हैं। पुलिस भी इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई कर रही है। ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप जैसे इंटरनेट मीडिया के जरिए पुलिस को साल भर में 468 शिकायतें मिलीं, इनमें से 380 शिकायतों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। शिकायत में लोगों ने घटना से संबंधित फोटो, वीडियो पुलिस को भेजे थे। इस आधार पर पुलिस ने उन मामलों पर तत्काल एक्शन लिया और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गई। आंकड़ों के मुताबिक पुलिस रोजाना एक शिकायत का निराकरण कर रही है।

रायपुर एडिशनल एसपी, अभिषेक माहेश्वरी का कहना है कि निगरानी सेल लगातार इंटरनेट मीडिया पर निगरानी रखती है। भड़काऊ पोस्ट के अलावा अपराधिक पोस्टों पर नजर रखी जाती है। इसके लिए अलग से टीम काम करती है। पोस्ट करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाती है।

इंटरनेट मीडिया मानिटरिंग सेल है सक्रिय :

– इंटरनेट मीडिया में अपराधिक और भड़काऊ या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली पोस्ट करने वालों की निगरानी के लिए इंटरनेट मीडिया निगरानी सेल भी सक्रिय है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, वाट्सएप आदि में फेक आइडी बनाकर आपत्तिजनक, अपराधिक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सेल अब तक फेसबुक के 55, इंस्टाग्राम के 110, ट्विटर के दो फेक एकाउंट को बंद करवा चुकी है।

इस तरह की शिकायतें ज्यादा :

– पुलिस को मिलने वाली शिकायतों में गुंडागर्दी, खुलेआम नशाखोरी, वाहन चलाते समय स्टंटबाजी, चाकू या कट्टा-पिस्टल जैसे हथियार दिखाकर धमकी देने, मारपीट करते हुए वीडियो बनाने, ट्रैफिक नियम तोड़ने जैसी शिकायतें ज्यादा हैं। लोगों ने ऐसी घटनाओं का वीडियो व फोटो पुलिस को भेजा था। इस आधार पर उन आरोपियों की पहचान करके कार्रवाई की गई। इसके अलावा निगरानी सेल धार्मिक पोस्ट पर नजर बनाए रखती है।

इन टूल किट से निगरानी :

इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर नजर रखने के लिए 25 से ज्यादा टूल किट्स और साफ्टवेयर हैं। इसमें टेलविंड, यूनियन मैट्रिक्स आडियंस कनेक्ट, सोशल मैशन, टाकवाकर खाडर सोशल, ब्रांडवाच की हाल, की वर्ड, डिजीमाइड आदि शामिल हैं।

इन बातों का दे रहे ध्यान साइबर :

यूनिट इंटरनेट मीडिया पर धार्मिक पोस्ट, जातिगत पोस्ट, राजनीतिक पोस्ट और जनप्रतिनिधियों के नाम से अपलोड किए गए पोस्ट पर एक्शन ले रही है। पुलिस अधिकारियों ने इस तरह के पोस्ट को फारवर्ड करने और कमेंट करने पर भी एक्शन लिया जा रहा है।

एक्सपर्ट व्यू

साइबर एक्सपर्ट मोहित साहू ने बताया कि निगरानी के लिए इंटरनेट मीडिया में कई टूल हैं, लेकिन पुलिस ज्यादातर सामान्य टूल का उपयोग करती है। इंटरनेट मीडिया में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला प्लेटफार्म फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम है, जिसका सबसे अधिक उपयोग होता है। इसकी निगरानी पुलिस हैशटैग और की वर्ड के माध्यम से करती है। किसी मैसेज को फैलाने के लिए संदेही की वर्ड का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं की-वर्ड के सहारे वो शिकंजे में आते है।

Post navigation

Previous ठेकेदार ने नहीं दी मजदूरी तो राड से मार कर की हत्या, आरोपित मजदूर गिरफ्तार
Next ऑनलाइन धोखाधड़ी का नया तरीका, मिस्ड कॉल से हैक किया लड़की का WhatsApp

Related Stories

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग
  • Uncategorized

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग

August 22, 2026
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में CM साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल
  • Uncategorized

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में CM साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल

August 14, 2026
  • Uncategorized

August 11, 2026

Recent Posts

  • स्कूलों में लगेगा शुगर-कैलोरी बोर्ड : बच्चों को बताया जाएगा जंक फूड का खतरा, बाल आयोग ने की अनुशंसा
  • बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान: अदाणी फाउंडेशन ने बाँटे सहायक उपकरण
  • महाराष्ट्र में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव
  • शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
  • चार पीढ़ियों से साथ रह रहे संयुक्त परिवारों का लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन ने किया सम्मान

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

स्कूलों में लगेगा शुगर-कैलोरी बोर्ड : बच्चों को बताया जाएगा जंक फूड का खतरा, बाल आयोग ने की अनुशंसा
  • छत्तीसगढ़

स्कूलों में लगेगा शुगर-कैलोरी बोर्ड : बच्चों को बताया जाएगा जंक फूड का खतरा, बाल आयोग ने की अनुशंसा

October 6, 2026
बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान: अदाणी फाउंडेशन ने बाँटे सहायक उपकरण
  • छत्तीसगढ़

बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान: अदाणी फाउंडेशन ने बाँटे सहायक उपकरण

October 5, 2026
महाराष्ट्र में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव

October 4, 2026
शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
  • education
  • छत्तीसगढ़

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

October 4, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • स्कूलों में लगेगा शुगर-कैलोरी बोर्ड : बच्चों को बताया जाएगा जंक फूड का खतरा, बाल आयोग ने की अनुशंसा
  • बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान: अदाणी फाउंडेशन ने बाँटे सहायक उपकरण
  • महाराष्ट्र में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव
  • शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
  • चार पीढ़ियों से साथ रह रहे संयुक्त परिवारों का लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन ने किया सम्मान
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.