Indore News: पुलिस ने हैकर के फोन से युवती का वाट्सएप बंद करा दिया है। पांच फरवरी को युवती ने एडीसीपी जोन-2 राजेश व्यास को लिखित शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि किसी जालसाज ने *401* 7003****** नंबर पर मिस्ड कॉल देने के लिए कहा। इसके कुछ ही सेकंड में उसके मोबाइल फोन से वॉट्सऐप बंद होकर आरोपित के फोन में चालू हो गया।

एसआई रितेश यादव ने कहा
साथ ही उसके नंबर पर आने वाली कॉल भी आरोपी के पास पहुंचने लगी। आरोपी उसके नंबर व वॉट्सऐप से दोस्तों को मैसेज कर पैसों की मांग कर रहा था। एसआई रितेश यादव ने बताया कि *401* के बाद यदि हम किसी का भी नंबर डायल कर मिस्ड कॉल करते हैं तो उसे कॉल फारवर्ड हो जाता है।
युवती के नंबर को अपने फोन पर फॉरवर्ड कर लिया
आरोपी ने भी यही तरीका अपनाकर युवती के नंबर पर आने वाले फोन को अपने नंबर पर फॉरवर्ड किया। इसके बाद युवती के नंबर से वॉट्सऐप अपने फोन में चालू किया। वॉट्सऐप में वैरिफेकशन के लिए कॉल के विकल्प का इस्तेमाल किया। टू- स्टेप वैरिफेकशन किया। इसके कारण युवती वापस अपना वॉट्सऐप चालू नहीं कर पा रही
ऑनलाइन धोखाधड़ी का नया तरीका
एसआई रितेश यादव ने कहा कि हमने वॉट्सऐप के अधिकारियों से बात कर आरोपी के फोन से वॉट्सऐप बंद करवा दिया है। उसके ई-मेल और मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन निकाली गई। आरोपी की लोकेशन भागलपुर (बिहार) आ रही है। यह ऑनलाइन धोखाधड़ी का नया तरीका है। लोगों को सर्तकता रखने की आवश्यकता है।
